रामनवमी के दिन उत्तर प्रदेश में अलर्ट, असामाजिक तत्वों के खिलाफ होगी कार्रवाई
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:35 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:35 AM
UP News : उत्तर प्रदेश में रामनवमी के मौके पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश के एडीजी और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं। इसलिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारी महत्वपूर्ण मंदिरों, मेला स्थलों, जुलूस और शोभायात्राओं के रास्तों सहित सभी संवदेनशील इलाकों का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही छोटे से छोटे जुलूसों के साथ भी आवश्यकतानुसार पुलिस की व्यवस्था की जायेगी। वहीं रेलवे स्टेशनों पर किसी भी तरह की अराजकता न फैले इसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस शरारती और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी करेगी।
UP News
नई परंपरा शुरु करने की अनुमति नहीं मिलेगी अनुमति
डीजीपी प्रशांत कुमार ने रामनवमी पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि त्योहार रजिस्टर का निरीक्षण कर बीते वर्षों में हुए यदि कोई विवाद दिखे तो उसका तत्काल निस्तारण कराएं। इन मामलों से मौजूदा समय में भी हालत बिगड़ने की संभावना रहती है। TROUBLE SPOTS चिन्हित कर वहां क्षेत्राधिकारी, मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करें। वहीं किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत करने की अनुमति न दी जाए। शांति समिति/कार्यक्रम आयोजकों व धर्मगुरुओं के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक करें।
स्वास्थ्य संबंधी भी की गई पूरी व्यवस्था
यूपी-112 के वाहनों की व्यवस्था संवेदनशील मार्गों, स्थलों पर किया जाय। पेट्रोलिंग वाहनों द्वारा चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग कराएं। श्रद्धालुओं द्वारा नदी/जलाशयों में स्नान के घाटों पर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाए। नाव और गोताखोरों का इंतजाम करें। वहीं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आपात चिकित्सा के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर चिकित्सीय टीम की व्यवस्था कराएं। अग्निशमन यंत्रों का अधिष्ठापन और अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं। आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी टीम एवं ड्रोन कैमरे का उपयोग करें।