मामूली विवाद पर महिला ने पुलिस के सामने किया आत्महत्या का प्रयास
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:42 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:42 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने पेट्रोल डालकर अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है महिला ने पूरे परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। इस मामले में पुलिस ने परेशान परिवार को अपनी हिरासत ले लिया है और उनकी समस्या का हाल निकालने की कोशिश में जुट गई।
UP News
क्या है पूरा मामला ?
आपको बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी सीटी ज्ञानेंद्र मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जनता दर्शन के दौरान ये सूचना मिली थी, पीड़ित महिला गीता देवी करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामूपुर गांव की रहने वाली है और पड़ोसी से उसका नाली को लेकर झगड़ा चल रहा था।
महिला ने परिवार के साथ खुदकुशी का प्रयास किया
मिली जानकारी के मुताबिक नाली को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महिला बुधवार को अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और उनके साथ खुदकुशी करने का प्रयास करने लगी। महिला के साथ उसका पति और तीन बच्चे भी मौजूद थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित परिवार की समस्या सुलझाने के प्रयास में लगी पुलिस
बता दें कि महिला का पड़ोसी से इस विवाद को लेकर समझौता हो गया था, लेकिन अब वह उस राजीनामे को मानने से इंकार कर रही है। पिछले 15 साल से नाली ऐसे ही बह रही है। मौके पर महिला के साथ अधिकारियों को भेजकर ग्राउंड पर मौजूदा हालात को देखेंगे और फिर उस समस्या का हल निकालेंगे। UP News