रोड़ी से भरा ट्रक बना सिपाही दंपत्ति का काल, सड़क हादसे में जिंदा जले
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:45 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:45 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल मंगलवार को नेशनल हाईवे-58 पर रोड़ी से भरे ओवरलोड डंपर की टक्कर से पुलिस विभाग में तैनात पति-पत्नी की मौत हो गई। इस घटना के बाद महिला के यहां चीख-पुखार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गया और घसीटता हुआ दंपति को ले गया।
यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा
वहीं पेड़ से टकराने की वजह से 11000 वोल्ट की लाइन टूटने से डंपर के केबिन में आग लग गई। आग लगने से डंपर में फंसा कांस्टेबल का शव भी जल गया। हादसे के बाद चालक वहां से भाग गया। बता दें कि नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया, सहारनपुर जिले के सरसावा कस्बा निवासी सुधीर कुमार पुत्र रामपाल और उनकी पत्नी सोनिया पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे और वर्तमान में दोनों मुरादाबाद जिले के कटघर थाने में तैनात थे। मंगलवार को दोनों छुट्टी से वापस बाइक से ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी दौरान दंपती कुछ देर के लिए जौली रोड पर बाइक रोककर खड़े हो गए थे।
दंपति की हुई मौत
तभी पीछे से आ रहे ओवरलोड रोड़ी से भरे डंपर ने दंपती को टक्कर मार दी और दोनों को घसीटा हुआ सड़क से नीचे उतर गया। पेड़ से टकराने के बाद डंपर रुक गया लेकिन पेड़ के ऊपर से जा रही 11000 वोल्ट की लाइन टूटने से डंपर के केबिन में आग लग गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग में फंसे दंपत्ति को निकालने का प्रयास किया लेकिन कांस्टेबल सुधीर का शव आग में जल गया। हादसे के बाद चालक वाहन से भाग गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।