नेशनल हाइवे पर खतरनाक स्टंट कर रहा था शख्स, पुलिस ने निकाली हिरोगिरी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:48 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:48 AM
UP News : आजकल लोगों के सिर पर रील बनाने का भूत कुछ इस करद सवार है कि लोग जरा से व्यूज के चक्कर में जहां-तहां वीडियो बनाने लग जाते हैं। रीलप्रेमी व्यूज के कारण न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि पुलिस प्रशासन के आदेशों की भी धज्जियां उडाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक नेशनल हाइवे पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक युवक नेशनल हाइवे पर बाइक एक पहिए से दौड़ाता हुआ नजर आ रहा है। युवक के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने युवक पर एक्शन लेते हुए उसका तगड़ा चालान काटा है।
नेशनल हाइवे पर कर रहा था स्टंट
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क के बीचो-बीच बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। वहीं दूसरा युवक वीडियो बना रहा है। वीडियो में युवक ने डायलॉग भी प्ले किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि, गौर से देखिए। तुम्हारे फादर आये हैं। खबरों की मानें तो शख्स ने यह वायरल वीडियो बांदा में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर बनाया था।
पुलिस ने काटा तगड़ा चालान
उत्तर प्रदेश पुलिस ने युवक की रील सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उसके खिलाफ एक्शन लेते हुए युवक का भारी-भरकम चालान काटते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान युवक ने कहा कि उसने ऐसा फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए किया था। फिलहाल पुलिस ने युवक के गाड़ी पर 30 हजार का भारी भरकम चालान ठोक दिया है और इसी के साथ कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
मामले में एएसपी ने क्या कहा?
इस मामले में एएसपी का कहना है, एक बाइक से स्टंट करने वाली रील इंस्टाग्राम पर वायरल हुई थी, जिसकी जांच में पता चला कि युवक मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास का रहने वाला है। युवक की पहचान की गई, उसका नाम टिंकू है। इसका 30 हजार का चालान किया गया है। यदि आगे कोई ऐसा करता दिखाई देगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि अपने बच्चों को अनावश्यक रूप से बाइक न दें, स्टंट न करने दें, यह जानलेवा है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।