कूल बनने के चक्कर में बदतमीजी पर उतरा शख्स, अब पुलिस निकालेगी हीरोपंती
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:26 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:26 AM
UP News : रील के इस दौर में रीलबाजों की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया के इस दौर में हर तरफ रीलबाजों का आलम देखने को मिलता है। सड़कों से लेकर गली-मोहल्ले तक में कई रीलबाज कभी अपने कमर मटकाते हुए तो कभी अलग-अलग तरह के मुंह बनाते हुए नजर आ जाते हैं। इसके अलावा कुछ रीलप्रेमी ऐसे भी हैं जो जरा से व्यूज के लिए अपने से बड़ों का भी लिहाज भूल जाते हैं। हम आपको ये सब इसलिए बता रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। उत्तर प्रदेश के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कूल बनने के चक्कर में साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग के मुंह पर स्प्रे कर देता है और खिलखिलाकर हंसते हुए वहां से निकल जाता है।
कूल बनने के चक्कर में बुजुर्ग से बदतमीजी
दरअसल वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की इलाइट-चित्रा रोड पर फ्लाईओवर बताया जा रहा है। झांसी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार साइकिल से जा रहे बुजुर्ग के मुंह पर स्नो स्प्रे करके चलते बने। हैरानी की बात तो ये है कि युवकों ने अपनी इस बदतमीजी का वीडियो खुद ही बनवाया है। युवक की इस हरकत को देखकर साफ-साफ पता लगाया जा सकता है कि उसने ऐसा सुर्खियां बटोरने के लिए किया है। युवक ने जरा से व्यूज पाने के लिए बुजुर्ग के साथ जिस तरह की बदतमीजी की है उससे बुजुर्ग की जान भी जा सकती थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/nFmkjdYYvp1IDTa6.mp4"][/video]
पुलिस ने निकाली हीरोगिरी
झांसी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही लोगों का पारा हाई हो गया और लोगों ने तमाम तरह के सवाल खड़े कर दिए। वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक की जांच-पड़ताल करते हुए उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि युवक ने इस तरह की तरह पहली बार नहीं की है। इससे पहले भी युवक कई लोगों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। UP News
[video width="480" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/Jc4MhJS_LC2vlYOl.mp4"][/video]