सिरफिरे ने छात्रा पर फेंका एसिड, हमले में भाई भी घायल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:16 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 11:16 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सिरफिरे ने एक छात्रा पर एसिड फेंक दिया। छात्रा अपने मौसेरे भाई की काउंसलिंग के लिए उसके साथ केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) आई थी। इस हमले में दोनों घायल हो गए और उन्हें केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
मौसेरे भाई से मिलने आई थी पीड़िता
डीसीपी वेस्ट दुर्गेश कुमार ने बताया कि 20 वर्षीय छात्रा बुधवार सुबह अपने मौसेरे भाई, जो मड़ियांव का रहने वाला है, से मिलने गई थी। दोनों चौक स्टेडियम के पास खड़े थे, तभी करीब आठ बजे काली टी-शर्ट पहने एक युवक आया और छात्रा से बात करने की कोशिश करने लगा। छात्रा और उसके भाई ने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद वह लड़का वहां से चला गया और दोबारा लौटकर अपने बैग से बोतल निकालकर एसिड दोनों के ऊपर फेंक दिया। छात्रा की चीख सुनकर राहगीरों ने दोनों को तत्काल केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया।
UP News
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
छात्रा का भाई केजीएमयू में फर्स्ट ईयर का छात्र है। फिलहाल पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों का इलाज जारी है। पीड़िता के चाचा ने बताया कि पीड़िता का आधा चेहरा एसिड से झुलस गया है। वहीं, अपनी बहन को बचाने के लिए सामने आए भाई की पीठ में एसिड की वजह से घाव हुए हैं। UP News