पिटबुल और कोबरा के बीच छिड़ी जंग, वायरल वीडियो में देखें मासूम की जान किसने बचाई
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:27 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:27 AM
UP News : यूं तो आपने अब तक पिटबुल (Pitbull) जैसे खूंखार नस्ल के कुत्ते के अटैक करने के बारे में ही सुना होगा। दरअसल बीते कुछ दिनों में प्रदेश से पिटबुल अटैक के इतने मामले सामने आ चुके हैं कि लोगों के दिल में ये धारणा बन गई है कि पिटबुल जैसी खतरनाक जाति का कुत्ता सिर्फ अटैक ही कर सकता है। ऐसे में लोग पिटबुल को दूर से देखते ही अपने रास्ते बदल लेते हैं या फिर वहां से खिसकना ही मुनसिब समझते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी का एक वीडियो आपकी ये खुशफहमी बदल कर रख देगा। दरअसल उत्तर प्रदेश के झांसी से पिटबुल डॉग का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने देखकर लोग काफी हैरत में पड़ गए हैं।
पिटबुल को मिला 'हिरो' का टैग
दरअसल झांसी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें देखा जा सकता है कि पिटबुल डॉग और कोबरा के बीच किस तरह से लड़ाई हो रही है। पिटबुल-कोबरा के बीच जंग इसलिए छिड़ी हुई है क्योंकि कोबरा गार्डन में खेल रहे कुछ बच्चों पर अटैक करने की फिराक में था। जैसे ही पिटबुल की नजर कोबरा पर पड़ी उसने अपने दांतों से जैसे-तैसे रस्सी काटी और कोबरा से जा भिड़ा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटबुल किस तरह से कोबरा को पटक-पटककर मार रहा है। पिटबुल ने कोबरा को इतना मारा कि उसने अपनी जान गवा दी। वैसे तो पिटबुल को अब तक 'किलर डॉग' के नाम से जाना जाता था लेकिन इस वीडियो के बाद से लोगों ने पिटबुल को हिरो का टैग दे दिया है। देखें वीडियो...
[video width="320" height="564" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/GfPf7jVP5DySiQy.mp4"][/video]
पहले भी सांपों को उतार चुका है मौत के घाट
वायरल वीडियो झांसी जनपद में रक्सा थानान्तर्गत शिव गणेश कॉलोनी का बताया जा रहा है। इस मामले पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि, जिस वक्त ये घटना घटी उस समय वो घर से बाहर थे। बरसात के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल जाते हैं और कहीं पर भी मंडराने लगते हैं। उन्होंने बताया पिटबुल अब तक 8 से 10 सांपों को मार चुका है। अगर कोबरा घर में घुस जाता तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। सोमवार को हमारे घर काम करने वाले शख्स के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान काला सांप घर में आ धमका और बच्चों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर पिटबुल ने उनकी जान बचा ली। UP News