पत्नी और तीन बच्चों को मारकर पिता ने लगाया स्टेटस, फिर लेटा रेलवे पटरियों पर
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:41 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:41 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इटावा का रहना वाला एक सराफा कारीगर ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर खिलाकर मार दिया। इसके बाद उसने उनकी फोटो के साथ सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया- "सब खत्म हो गया" और फिर सुसाइड करने के लिए रेल की पटरी पर पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने उसे समय पर पकड़ लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला? UP News
इटावा की सदर कोतवाली इलाके के लालपुरा में एक सराफा कारीगर मुकेश वर्मा ने अपनी पत्नी रेखा (45), बड़ी बेटी भाव्या (18), छोटी बेटी काव्या (16) और बेटे (11) को जहर देकर मार दिया। इसके बाद मुकेश वर्मा आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और रेल की पटरी पर लेट गया, लेकिन मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद भी वह बच गया। रेलवे पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुराने शहर में इस तरह एक साथ चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद मौके पर एसएसपी समेत पुलिस के कई सीनियर अधिकारी और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई और जांच में जुटी है।
जमीन जायदाद का हो सकता है विवाद?
मृतक महिला के बड़े भाई और बच्चों के मामा सत्येंद्र सोनी ने कहा कि इस घटना का खुलासा मुकेश वर्मा ही कर सकते हैं। उसने ऐसा क्यों किया? परिवार में कोई विवाद नहीं था। मुकेश वर्मा की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उनकी दूसरी शादी हुई थी। एक बच्चा पहली शादी का है, जमीन जायदाद का विवाद हो सकता है।
एसएसपी ने दी जानकारी UP News
मौके पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुकेश वर्मा नाम के व्यक्ति जो सराफा का काम करते है उनकी पहली पत्नी की मृत्यु 2005 में हो चुकी है, यह उनकी दूसरी शादी थी। इसमें 4 लोगों की मृत्यु हुई है, पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। मुकेश वर्मा को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है, वह रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए गया था। पूछताछ में पता चला है कि घरेलू विवाद भी चलते आत्महत्या का निर्णय लिया था, पारिवारिक विवाद में फ्रस्ट्रेटेड होकर सभी ने आत्महत्या का ऐसा निर्णय लिया था। मृतकों के गले पर पर मार्क भी दिखाई दे रहा है। प्रथम दृष्टतया ऐसा लग रहा है कि आपसी सहमति से मृत्यु को चुना है।