पुलिस एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, पास मिली AK47
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:57 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:57 PM
UP News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एसटीएफ ने एनकाउंटर में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश चवन्नी को ढेर कर दिया है। इस बदमाश को STF और SOG के संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया। मारे गए बदमाश का नाम सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी था।
UP News
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि बादमाश चवन्नी पर जौनपुर, गाजीपुर , बलिया , मऊ, समेत बिहार में भी कुल 23 मामले दर्ज थे। इस बादमाश पर हत्या के भी कई आरोप लगे है। बदमाश के पास से AK47 राइफल और 9mm की पिस्टल बरामद की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बदलापुर की पीली नदी के पास जब एसटीएफ ने बदमाश चवन्नी को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ के जवानों ने भी आत्मसुरक्षा में जवाबी फायरिंग में बादमाश को गोली लग गई। इसके बाद चवन्नी को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची जहां उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।
कई वारदातों में था शामिल
इस मामले में पुलिस का कहना है कि 1 लाख का इनामी बदमाश 2 दर्जन से अधिक वारदातों में शामिल था और उसका आपराधिक इतिहास था। सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी मऊ का रहने वाला था। इस एनकाउंटर को एसटीएफ के अधिकारी DK शाही और उनकी टीम ने अंजाम दिया। हालांकि इस दौरान चवन्नी के दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। उनकी तलाशी के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। UP News