UP MLC Election 2024 : सपा ने एमएलसी प्रत्याशियों का किया ऐलान, इन पर जताया भरोसा
UP MLC Election 2024
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:36 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:36 PM
UP MLC Election 2024 : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी जंग देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश में अब विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर हर पार्टी अपनी रणनीति को धार देने में लगी हुई है। इस चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने चुनाव के लिए अपने तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।
UP MLC Election 2024
आपको बता दें कि समजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पूर्व मंत्री बलराम यादव के अलावा शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली पर भरोसा जताया है। बता दें कि बीते दिनों ही गुड्डू जमाली बीएसपी छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। जिसके बाद अब समजवादी पार्टी ने उन्हें अपना एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। समाडवादी पार्टी के तीन उम्मीदवारों की इस चुनाव में जीत तय मानी जा रही है।
रालोद और अपना दल ने भी घोषित किए प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए से राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने भी अपने एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। आरएलडी ने इस चुनाव के लिए योगेश चौधरी को अपना उम्मीदवार बनया है। सूत्रों का कहना है कि एनडीए से अपना दल एस के प्रत्याशी के तौर पर योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल भी इस चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं।
13 सीटों पर होगा चुनाव
आपके बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी) की 13 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इसके लिए नामांकन सोमवार को शुरू कर दिए गए है। सभी 13 सीटों के लिए 21 मार्च को वोटिंग की जाएगी और उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। जबकि 12 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 14 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की दस सीटों पर जीत तय मानी जा रही है। एक सीट पर जयंत चौधरी ने उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। वहीं आशीष पटेल का कार्यकाल खत्म हो रहा है और वह योगी सरकार में मंत्री हैं। इस वजह से उनका फिर विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है।