उत्तर प्रदेश में छठे चरण का रण तैयार, मेनका गांधी, निरहुआ,धर्मेन्द्र यादव की प्रतिष्ठा दांव पर
UP Election News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:06 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:06 PM
UP News : उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यूपी में 6वें चरण के चुनाव में भी कई दिग्गज अपनी किस्मत को आजमाते हुए दिखाई देंगे। इस बार 14 सीटों पर कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। छठे चरण के चुनाव के लिए आज से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हो गई।
यूपी में 6 चरण में चुनाव
बता दें कि छठे चरण में भाजपा से मेनका गांधी, सकेत मिश्रा, जगदंबिका पाल, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रितेश पांडेय जैसे बड़े प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राजनीतिक गलियारों में छठे चरण में भाजपा के लिए काफी कठिन माना जा रहा है। वहीं आजमगढ़ में चुनावी जंग की बात करें तो भाजपा के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ और समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव के बीच होगा।
UP News
आजमगढ़ सीट की बात करें तो इस सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। श्रावस्ती लोकसभा सीट से जुड़ी तीन विधानसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्रों में 25 मई को 1260 बूथों पर वोटिंग कराई जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियों को स्पोर्टस स्टेडियम में बस्ता, ईवीएम व वीवीपैट आदि चुनाव सामग्री देने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है।
उत्तर प्रदश में इन सीटों पर कल वोटिग
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही में छठे चरण के दौरान वोटिंग होगी। UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।