10वीं-12वीं के छात्रों को रिजल्ट भेजने का ये तरीका अपनाएगा यूपी बोर्ड
UP Board Result Update
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:26 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:26 AM
UP Board Result Update: उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं परिक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को इसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। उत्तर प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट इस महीने जारी होने वाला है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर का यूज करके रिजल्ट देख सकते है। इसके लिए छात्रों को उत्तर प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आप रिजल्ट चेक करना चाहते हो तो इसके लिए आपके पास बहुत सारे आप्शन है। ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश बोर्ड के परिणाम 25 अप्रैल के दिन दोपहर 2 बजे जारी हो सकते है।
छात्रों को ई-मेल कर दिया जाएगा रिजल्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छात्रों की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ परिणाम छात्रों को सीधे उनकी ई-मेल आईडी पर भी मिल जाएंगे। पिछले साल छात्रों को उनकी ईमेल आईडी पर परीक्षा के रिजल्ट को भेजा गया था। अब ऐसे अनुमान लगाए जा रहे है कि इस साल भी छात्रों के नतीजे ई-मेल आईडी पर भी भेज सकते है। दरअसल स्कूल में एडमिशन के दौरान और उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अप्लाई करते वक्त अगर छात्र अपनी ई-मेल भरते हैं तो उनका परिणाम जारी होने पर ई-मेल भेजा जाएगा, लेकिन उत्तर प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट की तरह ही ई-मेल पर भी छात्रों की प्रोवीजनल मार्कशीट ही भेजी जाएग। वहीं आपको ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी।
UP Board Result Update
इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
आप दोनों कक्षाओं के उत्तर प्रदेश बोर्ड के परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपना परिणाम यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in और result.upmsp.edu.in. पर जाकर देख सकते हो। रिजल्ट चेक करने के बाद अगर आपको लगता है कि आपके अंकों में कोई कमी है, तो आप स्क्रूटनी या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। UP Board Result Update