नई रणनीति के तहत मायावती ने आकाश आनंद को फिर से दी बड़ी जिम्मेदारी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:05 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 07:05 AM
UP News : यूपी में बसपा प्रमुख मायावती की भतीजे आकाश से नाराजगी दूर हो गई है। रविवार को बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आकाश आनंद भी शामिल हुए। मायावती के पैर छूए। मायावती ने सिर पर हाथ रखा फिर पीठ थपथपाकर आशीर्वाद दिया। आकाश, पिता अशोक कुमार और सतीश चंद्र मिश्रा के साथ बैठे। करीब 3 घंटे तक चली इस इस बैठक में बड़ा फैसला किया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान अपरिपक्वता का आरोप लगाकर पद से हटाए गए आकाश आनंद फिर से जिम्मेदारी देते हुए नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया गया है।
मायावती ने आकाश को हटा दिया था पद से
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद का उत्तर प्रदेश में प्रचार कोई भूला नहीं है जहां पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने आ रहे थे। आकाश भी लगातार अपनी आक्रमक शैली में जनता से संपर्क साध रहे थे। लेकिन उनके कुछ बयान ऐसे रहे कि उन पर FIR दर्ज हो गई, बसपा को सफाई देना भी मुश्किल हो गया। बस उसी वजह से मायावती ने चुनावी मौसम में बड़ा फैसला लेते हुए आकाश आनंद को राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर के पद से हटा दिया, उन्हें अपना उत्तराधिकारी मानने से भी इनकार किया।
UP News
बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव में हार के बाद मायावती ने पहली बैठक बुलाई है। मायावती इसमें पार्टी की नई रणनीति बनाई गई है। यूपी में सोशल इंजीनियरिंग के नए फार्मूले के साथ चुनाव में हार के कारणों पर मंथन हुआ। वहीं यूपी विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर भी पार्टी ने रणनीति बनाई। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने मायावती को चुनाव में हार की रिपोर्ट सौंपी है।यूपी में पार्टी के कई पदाधिकारी और कोऑर्डिनेटर को पद से हटाया जा सकता है। बैठक में 200 से ज्यादा राज्य और राष्ट्रीय स्तर के बसपा के पदाधिकारी शामिल हुए।UP Newsग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें