आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कई घायल
Greater Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:42 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:42 AM
UP News : उत्तर प्रदेश से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे एक बड़ी दुर्घटना हुई। दरअसल उत्तर प्रदेश आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, जिसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। खबर है कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत भी हो गई है।
UP News
आपको बता दें कि इस हादसे में बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल बस चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई यह बड़ा हादसा हुआ। सूचना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 7 साल और 14 साल की दो बालिकाएं भी शामिल हैं, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
कैसे हुआ ये बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश के इस सड़क हादसे का शिकार हुई बस छत्तीसगढ़ से आ रही थी. बस में 65 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 51 पर हुई।. सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे और शुक्रवार की रात वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे।
UP News
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
बता दें कि बस पलटने के बारे में सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे पर मौजूद कर्मचारी व नसीरपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को निकालकर संयुक्त चिकित्सालय व फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि बस चालक को नींद की झपकी लग गई थी, जिसकी वजह से बस पलट गई। घायल यात्री ने बताया कि बस में 65 सवारियां थीं। हम वैष्णो देवी से वृंदावन आए और वृंदावन से अब छत्तीसगढ़ घर जा रहे थे। बस में ज्यादातर सवारियां घायल हो गई हैं। शिकोहाबाद हॉस्पिटल के डॉक्टर शिवकुमार कर्दम ने कहा कि 108 एंबुलेंस से बहुत सारे घायलों को लाया गया है। दो दर्जन से अधिक घायल हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है. उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है, बाकी घायलों का अभी इलाज चल रहा है। UP News