यूपी उपचुनाव में सपा दिखाएगी दम! जानें संभावित उम्मीदवारों के नाम, CM योगी ने भी तैयार की फौज
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:56 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:56 AM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला तेज हो गया है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मौजूदा विधायकों के सांसद बनने और सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के कारण यूपी विधानसभा की कुल 10 सीटें खाली हुई हैं। जिनमें करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर, और मीरापुर शामिल हैं। वहीं करहल और अयोध्या सीट पर सपा खास रणनीति बना रही है।
बीजेपी ने बनाई दो दर्जन से ज्यादा मंत्रीयों की टीम
बीजेपी और सपा दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उपचुनाव को लेकर बैठकें हो चुकी हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों की टीम भी बनाई है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी लगातार बैठकों के जरिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।
सपा के संभावित उम्मीदवार
सपा ने कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया है, जैसे करहल सीट से तेज प्रताप यादव और मिल्कीपुर सीट से अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजित प्रसाद। अन्य संभावित उम्मीदवारों में कटेहरी से छाया वर्मा, कुंदरकी से हाजी रिजवान, और मीरापुर से कादिर राणा शामिल हैं। सीसामऊ सीट पर सपा इरफान सोलंकी के परिवार से किसी को उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस भी 2 से 3 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।
एक-एक सीट की समीक्षा कर रहें अखिलेश यादव
हालांकि, उपचुनाव चुनाव की तारीखों का अभी एलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनितिक दलों ने अभी से अपनी-अपनी रणनीतियाँ बनानी शुरू कर दी हैं और उम्मीदवारों के चयन पर मंथन चल रहा है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अभी से चुनावी मूड में आ गए है। अखिलेश एक-एक सीट की समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले नेताओं ने भी टिकट के लिए जोर आजमाइश तेज कर दी है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।