अयोध्या में भव्य होगी रामनवमी, 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
Ramnavami In Ayodhya
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:53 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:53 PM
Ramnavami In Ayodhya : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर रामनगरी अयोध्या में विशेष उत्साह है। अयोध्या में इस बार रामनवमी बेहद खास होने वाली है। लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। रामनवमी को लेकर 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक श्री राम जन्मभूमि मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु 24 घंटे रामलला के दर्शन कर पाएंगे। बातया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर 18 अप्रैल को भी श्री राम मंदिर को 24 घंटे खोलने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर अधिकारी भी पूरी तैयारियों में जुटे हुए है।
Ramnavami In Ayodhya
अयोध्या में रामनवमा पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और डीजीपी प्रशांत कुमार ने अयोध्या पहुंचकर तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस बैठक में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन सहित श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल और मेडिकल सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।
50 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद
बता दें कि लंबे इंतजार और संघर्षों के बाद जब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं तो राम भक्तों की श्रद्धा साफ देखी जा सकती है। हर रोज लगभग 2 लाख भक्त औसतन रोज रामलला के दर्शन कर रहे हैं। कभी-कभी श्रद्धालुओं की यह संख्या 4 से 5 लाख तक पहुंच जाती है। अब इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम दिनों में जब इतने श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचते हैं तो रामनवमी में कितनी बड़ी संख्या राम भक्तों की आमद अयोध्या में होगी। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि श्रीरामनवमी के पर्व पर लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। 17 अप्रैल को भव्य और दिव्य मंदिर में पहली रामनवमी मनाई जाएगी। मुख्य सचिव और डीजीपी ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए कई दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
अधिकारियों को दिए निर्देश
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में सभी निर्देशों का पालन कराया जाएगा। उन्होने बताया कि गत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों के साथ राम नवमी मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैठक की थी। मुख्यमंत्री की बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन कराने के लिए दोनों अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए है।
17 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमी
आपको बता दें कि इस साल 17 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। रामनगरी अयोध्या में रामनवमी पर 9 दिनों के लिए मेले का आयोजन किया जाता है। मुख्य पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामजन्मोत्सव में रूप में मनाया जाता है। उत्सव की शुरुआत चैत्र नवरात्रि के आरंभ के साथ हो जाएगी जिसके बाद 9 दिनों तक अयोध्या में अनुष्ठानों की धूम रहेगी।