विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक घर में छापा मारकर अयोध्या के राम मंदिर का एक संदूक बरामद किया है। खबर है कि राम मंदिर के संदूक के अंदर मंदिर से चुराए गए चढ़ावे का बड़ा खजाना छिपा हुआ है।

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक घर में छापा मारकर अयोध्या के राम मंदिर का एक संदूक बरामद किया है। खबर है कि राम मंदिर के संदूक के अंदर मंदिर से चुराए गए चढ़ावे का बड़ा खजाना छिपा हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने जो संदूक बरामद किया है उस संदूक के ऊपर ‘‘रामराज्य कोष’’ लिखा हुआ है। बरामद किए गए संदूक के ऊपर ‘‘रामराज्य कोष” के पास ही पेटीएम ( Paytm) का एक QR कोड भी लगा हुआ मिला है। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस को जो संदूक मिला है उसको लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को यह संदूक उत्तर प्रदेश की अयोध्या जिला जेल में बंद आरोपी के घर में रखा हुआ मिला है। उत्तर प्रदेश की अयोध्या जिला जेल में बंद इस आरोपी का नाम अविनाश गुप्ता है। अविनाश गुप्ता को भगवान श्रीराम के मंदिर से चंदा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है। अविनाश गुप्ता के साथ ही 7 अन्य आरोपी भी अयोध्या की जिला जेल में बंद हैं। सभी आरोपियों के घरों तथा दूसरे ठिकानों पर उत्तर प्रदेश पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। सभी आरोपियों के ठिकानों से नगदी तथा जेवरात बरामद हुए हैं। UP News
इस दौरान अयोध्या के राम मंदिर में से चंदा चोरी करने वाले अपराधियों को पकडऩे के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) का समय 15 दिन और बढ़ा दिया गया है। SIT के सूत्रों ने दावा किया है कि SIT उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से आरोपियों की प्रोपर्टी की सूची तैयार कर रही है। खबर है कि भगवान श्रीराम के मंदिर का चंदा चोरी करने वाले आरोपियों की पूरी प्रोपर्टी की कुर्की करके उत्तर प्रदेश सरकार के कब्जे में ले लिया जाएगा। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने चेतना मंच को बड़ी जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने बताया है कि राम मंदिर से चंदा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की योजना बना ली गई है। कठोर कार्यवाही की योजना के तहत जल्दी ही आरोपियों के घरों पर बाबा का बुलडोजर चलाकर उनके घरों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। UP News
विज्ञापन