विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक कलयुगी भाई ने अपनी सगी बहन की जान ले ली। बहन की जान लेने के बाद भाई ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने खुद ही बहन की हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है। बहन की हत्या करने के बाद खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण करने वाला हत्यारा भाई मात्र 16 वर्ष का है।

UP News : उत्तर प्रदेश में एक कलयुगी भाई ने अपनी सगी बहन की जान ले ली। बहन की जान लेने के बाद भाई ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने खुद ही बहन की हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है। बहन की हत्या करने के बाद खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण करने वाला हत्यारा भाई मात्र 16 वर्ष का है। उसका कहना है कि उसकी बहन का घर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ अवैध सम्बंध चल रहा था। इसी अवैध संबंध के चलते उसकी बहन घर से भाग भी गई थी। यह बात उससे बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। UP News
यह भी पढ़े : सरयू नदी में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार की 5 महिलाएं डूबीं, 3 की मौत
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में स्थित लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर में हुए इस हत्याकांड ने आपसी रिश्तों तथा संबंधों पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ के हुमायूं नगर के रहने वाला सलीमुद्दीन कारपेंटर का काम करता है। मंगलवार शाम को सलीमुद्दीन का बेटा दिलशाद मेरठ में लोहिया नगर थाने में पहुंचा और उसने पुलिस को हत्या की बात बताकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस उसको साथ लेकर घर पहुंची। घर के अंदर एक कमरे में उसकी बहन इलमा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि इलमा की 2 साल पहले शादी हुई थी लेकिन वह 6 महीने से अपनी ससुराल नहीं जा रही थी। आरोप है कि 28 जून को करीब सुबह 6:00 बजे वह पड़ोसी के साथ कहीं चली गई। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि 2 साल पहले भी इलमा लिसाड़ी गेट के रहने वाले एक लडक़े के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई थी इसके बाद उसका लिसाड़ी गेट वाले उसी लडक़े के साथ निकाह कर दिया गया था। 6 महीने पहले इलमा ससुराल से मायके आ गई इसी दौरान बताया जा रहा है कि उसका पड़ोस के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों चोरी छुपे मिलने लगे। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत इलमा के परिवार से की । परिवारवालों ने भी इलमा को समझने की कोशिश की और ससुराल जाने को कहा लेकिन उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। रविवार सुबह 6:00 बजे इलमा उसके साथ कहीं चली गई। काफी ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मिली मंगलवार सुबह 9:00 बजे इलमा घर वापस लौट आई और परिजनों से उसका झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि करीब शाम 4:00 बजे इलमा अपने कमरे में थी तभी उस का 16 साल का भाई दिलशाद उसके कमरे में आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद गला दबाकर उसने इलमा की हत्या कर दी। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस के उपाधीक्षक संग्राम सिंह मेरठ में पुलिस उपाधीक्षक (कोतवाली) के पद पर तैनात हैं। संग्राम सिंह ने बताया कि थाना लोहिया नगर के हुमायूं नगर निवासी दिलशाद नाम का लडक़ा थाने पर आया और उसके द्वारा बताया गया कि उसकी बहन घूमने फिरने की आदत थी और उसकी आदतें ठीक नहीं थी। जिसके कारण आक्रोश में आकर घर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पर तत्काल मुजरिम को हिरासत में लिया गया। मुलजिम की निशानदेही पर शव को घर से बरामद कर लिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। UP News
विज्ञापन