UP Assembly Election 2022: मायावती अपने बर्थडे पर जारी करेंगी यूूपी में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:13 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:13 PM
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022)के पहले चरण के लिए 58 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी, जो 28 जनवरी तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष व पूर्व सीएम मायावती (Mayawati)15 जनवरी (अपने जन्मदिन वाले दिन) को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेंगी। इस दौरान मायावती ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के जातिगत समीकरणों की थाह ले ली है।
जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने पहले से ही प्रभारी घोषित कर रखे हैं वहाँ भी कई नाम बदले जाने की संभावना है ।यही कारण है कि बसपा के प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों को छोड़कर टिकट की जुगत में लगे हुए हैं ।बसपा ने डिजिटल चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी अपने महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की दी है।