उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, आठ IPS अधिकारियों का तबादला
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 11:06 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 11:06 PM
UP News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। दरअसल यूीप के गृह विभाग ने मंगलवार की देर रात दो जिलों के एसपी समेत आठ IPS के ट्रांसफर किए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के एसपी उदय शंकर को हटा दिया गया है, उनकी जगह अब कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल तैनात होंगे। जबकि लखनऊ में एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का नया एसपी बना दिया गया है। इसके अलावा विवेक चंद्र यादव को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का एडीसीपी नियुक्त कर दिया गया है।
8 आईपीएस के तबादले UP News
मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आईपीएस अजय कुमार को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक बना दिया गया है। लखनऊ के एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का एसपी बनाया। वहीं लखनऊ के एसपी (अभिसूचना मुख्यालय) को अभिषेक यादव को प्रयागराज में रेलवे का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। फतेहपुर के एसपी उदय शंकर सिंह को लखनऊ का एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) नियुक्त कर दिया गया है।
गाजियाबाद के डीसीपी का ट्रांसफर
इसी के साथ कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को फतेहपुर का एसपी बना दिया है। साथ ही गाजियाबाद के डीसीपी शुभम पटेल को लखनऊ में अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। प्रयागराज की डीसीपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को अलीगढ़ में पीएसी का सेनानायक बनाया। विवेक चंद्र यादव को लखनऊ डीजीपी मुख्यालय से प्रयागराज कमिश्नरेट में एडीसीपी नियुक्त किया गया है। UP News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।