एल्विश पर भड़का काशीवासी का गुस्सा, यूट्यूबर के विरोध में घाटों पर लगाए गए पोस्टर
Elvish Yadav
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:40 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:40 AM
Elvish Yadav : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों एल्विश को एक-एक कदम फूंककर रखना पड़ रहा है। एल्विश यादव गुरुवार (25 जुलाई) को वाराणसी पहुंचे थे और उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिबंध क्षेत्र में फोटो खिंचवाई थी। जिसके बाद एल्विश को फिर से लपेटे में ले लिया गया और काशी में उनके खिलाफ जमकर विरोध करना शुरू कर दिया गया।
Elvish Yadav की फिर बढ़ी मुश्किलें
सांपों के जहर के व्यापार में जेल जा चुके एल्विश यादव इस दिनों खूब चर्चाओं में हैं। हाल ही में एल्विश ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में उस जगह तस्वीर खिंचवाई थी जहां तस्वीर लेने की इजाजत नहीं थी। एल्विश की इस हरकत पर काशीवासी बुरी तरह से भड़क गए और उनके खिलाफ जमकर विरोध करना शुरू कर दिया। बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार के प्रतिबंधित रेड जोन में स्वर्ण शिखर के नजदीक वीआईपी ट्रीटमेंट के तहत एल्विश यादव की खींची गई तस्वीर के खिलाफ काशी में गंगा घाटों के किनारे पोस्टर लगाए गए हैं।
घाटों पर लगे एल्विश के पोस्टर
एल्विश यादव की काशी विश्वनाथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुई थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता इसकी शिकायत करने के लिए जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारी के दफ्तर में पहुंच गए। वकील शिकायतकर्ताओं ने बाकायदा लिखित तौर पर इसकी शिकायत पुलिस अधिकारी से की। मामले की जांच डीसीपी को सौंप दी गई है। इसके अलावा भाजपा नेता और अधिवक्ता दीपक सिंह ने एल्विश का विरोध करते हुए घाटों पर पोस्टर लगवाए हैं। पोस्टर पर लिखा हुआ है, 'भोले बाबा को सांप पसंद है। सांपों के जहर का सौदागर नहीं।' स्थानीय भाजपा नेता और अधिवक्ता दीपक सिंह ने मांग की है कि काशी विश्वनाथ में जिस तरह से एल्विश यादव को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया है, उसके खिलाफ जांच करके सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि, एल्विस यादव आपराधिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति है।
दीपक सिंह ने क्या कहा? Elvish Yadav
इस मामले को लेकर स्थानीय बीजेपी नेता दीपक सिंह राजवीर ने बताया, हमारे भोले बाबा को सांप पसंद है न कि सांपों के जहर का सौदागर। आखिर पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रशासन बताएं कि किस प्रोटोकॉल के तहत एल्विश यादव की तस्वीर प्रतिबंधित रेड जोन में खींची गई? ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को किस नियम के तहत वीआईपी ट्रीटमेंट मिला? इसकी भी जांच करके उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।