CM योगी जल्द करेंगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा का दौरा, तेज हुई तैयारियां
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:40 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:40 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 मार्च को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का दौरा करेंगे। इस दौरान, वह ग्रेटर नोएडा में एक सोलर कंपनी का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद नोएडा में विभिन्न कंपनियों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। नोएडा प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें सड़क की रिसरफेसिंग, साफ-सफाई और डिवाइडर पर पेंटिंग का काम शामिल है।
सबसे पहले ग्रेटर नोएडा जाएंगे CM योगी
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले ग्रेटर नोएडा जाएंगे, फिर सड़क मार्ग से नोएडा आएंगे और हेलीपैड से लखनऊ लौटेंगे। हेलीपैड सेक्टर-145 में बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। इनमें माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के भूखंड का शिलान्यास, एमएक्यू सॉफ्टवेयर कंपनी की इमारत का शुभारंभ और सीपी कंपनी के डाटा सेंटर का लोकार्पण प्रमुख हैं।
कमर्शियल फ्लाइट की उड़ान अप्रैल में शुरू हो सकती है
हालांकि, सीएम योगी इस बार नोएडा प्राधिकरण के किसी प्रोजेक्ट का शिलान्यास नहीं करेंगे, इसके लिए मई में उनका एक और कार्यक्रम तय किया गया है। इसके अलावा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रगति रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री द्वारा देखी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट से अप्रैल में कमर्शियल फ्लाइट की उड़ान शुरू हो सकती है। Noida News