विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के खास नागरिकों को विशेष बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह विशेष बधाई 01 जुलाई को पडऩे वाले महत्वपूर्ण दिवस पर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह विशेष बधाई सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के द्वारा दी है।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के खास नागरिकों को विशेष बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह विशेष बधाई 01 जुलाई को पडऩे वाले महत्वपूर्ण दिवस पर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह विशेष बधाई सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के द्वारा दी है। 01 जुलाई 2026 को दिन की शुरूआत करते हुए प्रात: 5:00 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उत्तर प्रदेश के CM योगी ने खास नागरिकों को बधाई संदेश दिया। UP News
आपको बता दें कि 01 जुलाई का दिन भारत में राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस यानी कि National CA Day के रूप में मनाया जाता है। National CA Day के महत्व को समझते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के द्वारा बधाई दी है। अपने विशेष बधाई संदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि आप लोगों की विशेषज्ञता, निष्ठा और व्यावसायिक उत्कृष्टता देश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आपका योगदान अत्यंत अभिनंदनीय है। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस (National CA Day) पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन उन लाखों चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) को समर्पित है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, कर व्यवस्था को पारदर्शी रखने, उद्योगों को वित्तीय दिशा देने और निवेशकों का भरोसा कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वित्तीय अनुशासन और ईमानदार आर्थिक व्यवस्था की मजबूत नींव रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को देश की आर्थिक तरक्की का 'मौन शिल्पकार' भी कहा जाता है। राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस 1 जुलाई 1949 को संसद द्वारा पारित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अधिनियम, 1949 के लागू होने और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इसी संस्था को देश में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे को संचालित और नियंत्रित करने का अधिकार प्राप्त है। आज ICAI दुनिया की सबसे बड़ी पेशेवर लेखा संस्थाओं में शामिल है और लाखों चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इसके सदस्य हैं। पिछले सात दशकों में इस संस्था ने भारत की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। UP News
चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी सीए ऐसा वित्तीय विशेषज्ञ होता है जो लेखांकन (Accounting), ऑडिट (Audit), कराधान (Taxation), कंपनी कानून (Corporate Law), वित्तीय प्रबंधन (Financial Management), निवेश सलाह और व्यवसायिक रणनीति जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखता है। किसी भी कंपनी की बैलेंस शीट तैयार करने से लेकर सरकारी कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने, निवेशकों को सही वित्तीय जानकारी उपलब्ध कराने और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने तक सीए की भूमिका बेहद अहम होती है। देश में जीएसटी लागू होने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। आज लगभग हर उद्योग, स्टार्टअप, बैंक, सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम और निजी कंपनी में सीए की आवश्यकता महसूस की जाती है। डिजिटल टैक्स सिस्टम, ऑनलाइन रिटर्न, कॉरपोरेट गवर्नेंस, वित्तीय अनुपालन, विदेशी निवेश, स्टार्टअप इकोसिस्टम और बैंकिंग क्षेत्र में सीए की विशेषज्ञता भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। UP News
चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना देश के सबसे कठिन पेशेवर कोर्सों में गिना जाता है। छात्रों को कई चरणों वाली कठिन परीक्षाएं पास करनी पड़ती हैं। इसके साथ ही वर्षों की आर्टिकलशिप (प्रशिक्षण) पूरी करनी होती है। इसके बाद ही उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त होती है। इसी वजह से सीए पेशे को देश के सबसे प्रतिष्ठित और जिम्मेदार व्यवसायों में शामिल किया जाता है। राष्ट्रीय सीए दिवस के अवसर पर देशभर में ICAI और उसकी विभिन्न शाखाओं की ओर से सेमिनार, सम्मेलन, वित्तीय जागरूकता अभियान, सम्मान समारोह, छात्र मार्गदर्शन कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों का उद्देश्य वित्तीय साक्षरता बढ़ाना और युवाओं को चार्टर्ड अकाउंटेंसी के प्रति प्रेरित करना होता है। UP News
भारत तेजी से दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह मजबूत कर रहा है। ऐसे समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। वित्तीय पारदर्शिता, कर संग्रह, निवेशकों का विश्वास, कॉरपोरेट जवाबदेही और आर्थिक अनुशासन सुनिश्चित करने में उनका योगदान देश की विकास यात्रा को नई दिशा दे रहा है। राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस हमें यह याद दिलाता है कि किसी भी मजबूत अर्थव्यवस्था की सफलता केवल उद्योगों या सरकार पर निर्भर नहीं होती, बल्कि उसके पीछे हजारों ऐसे विशेषज्ञ भी होते हैं जो पर्दे के पीछे रहकर देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। UP News
विज्ञापन