लोकसभा चुनाव में बसपा की सुस्त चाल, अब तक मैदान में नहीं उतरी मायावती
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट तो जारी कर दी है । लेकिन प्रचार में कहीं उत्साह नज़र नहीं आ रहा । रविवार को जारी लिस्ट में 16 नाम हैं। वहीं इसमें 7 मुस्लिम प्रत्याशी हैं। कैराना से श्रीपाल सिंह, पीलीभीत से फूलबाबू और सहारनपुर से माजिद अली को टिकट दिया है। बता दें कि इस चुनाव में बसपा ने किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया। मायावती ने अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। 2019 में बसपा ने सपा और रालोद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, जिसमें बसपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
माजिद अली को बनाया सहारनपुर से प्रत्याशी Uttar Pradesh News
बसपा ने लोकसभा क्षेत्र प्रभारी माजिद अली को सहारनपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। यह दूसरा मौका है, जब बसपा ने माजिद अली पर दांव खेला है। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर मुस्लिमों की संख्या अधिक होने के कारण मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है। इसके अलावा दलितों की संख्या भी ठीक है। बसपा ने मुस्लिम और दलित समीकरण को देखते हुए ही माजिद अली को प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव के परिणाम पर नजर डाले, तो बसपा से सांसद फजलुरहमान ने ही बाजी मारी थी।
2022 में बीएसपी ने जीती थी 1 सीट
हालांकि, अगर 2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था इस चुनाव में बीएसपी ने अकेले चुनाव लड़ा और सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज कर पाईं। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से मायावती की बात करें तो उनकी सक्रियता बेहद कम नजर आ रही है इस चुनाव के लिए मायावती या उनकी पार्टी के किसी बड़े नेता के द्वारा एक भी बड़ा कार्यक्रम नहीं किया गया है वहीं विपक्ष बसपा पर भारतीय जनता पार्टी की बी टीम होने का आरोप भी लग रही है।Uttar Pradesh News