BSP ने जारी की चौथी लिस्ट, जानें अयोध्या समेत 9 सीटों पर मायावती ने किसे दिया मौका
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:50 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:50 AM
UP News : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दल चुनावी रणनीति के साथ ही मुद्दों पर भी लगातार बात कर रहें है। इस बीच शुक्रवार को बसपा ने यूपी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। आजमगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद (अयोध्या) से सच्चिदानंद पांडे, बस्ती से दयाशंकर मिश्र, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य, रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को उतारा है। बता दें कि पहले चरण का मतदान यूपी की 8 सीटों पर 19 अप्रैल को होगा।
19 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान
इससे पहले बसपा 36 कैंडिडेट को उतार चुकी है। अब 9 और मिलाकर यूपी की 45 सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं। बची 35 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने बाकी हैं। बता दें कि पहले चरण 19 अप्रैल से पहले चरण का मतदान होगा। जो कि पश्चिमी यूपी से शुरू होगा। यहां पर ज्यादातर सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं। इसलिए, मायावती ने 16 सीटों पर 7 मुस्लिम चेहरे उतारे हैं। 2019 की बात की जाए, तो इन 16 सीटों में तब भी बसपा-सपा-रालोद गठबंधन ने 7 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। इनमें बसपा की टिकट पर 4 मुस्लिम कैंडिडेट थे। मुरादाबाद और सहारनपुर जिले में 55 फीसदी मुस्लिम वोटर्स हैं। वहीं, रामपुर में 60 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। इसी तरह संभल में 77.67%, अमरोहा में 40.78%, पीलीभीत में 25% मुस्लिम आबादी है
UP News
इससे पहले 36 सीटों पर उतार चुकी प्रत्याशी
इससे पहले 3 अप्रैल को जारी की गई तीसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों का ऐलान किया था, जिसमें मथुरा सीट से कैंडिडेट बदला गया था। इस तरह तीन बार में सपा ने 36 कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने तीसरी लिस्ट में मथुरा से प्रत्याशी बदला था। यहां कमलकांत उपमन्यु की जगह सुरेश सिंह को नया उम्मीदवार घोषित किया गया। बसपा की जारी तीन लिस्ट में 9 मुस्लिम कैंडिडेट थे। बसपा की पहली लिस्ट में 14 लोकसभा सीटों जारी कैंडिडेट में सिर्फ 1 दलित उम्मीदवार ही था। वहीं, 28 मार्च को बसपा ने एक ही दिन में दो लिस्ट जारी की थी। दोनों लिस्ट में कुल 25 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। इनमें 2 सिटिंग सांसदों का टिकट बदल दिया था। बिजनौर से बसपा के सांसद मलूक नागर का टिकट काट दिया गया था, उनकी जगह बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया।
UP News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।