मेरठ में चारों तरफ नज़र आने लगे हैं रामायण के राम ,वजह है बेहद खास
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:12 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:12 PM
UP News : बीजेपी ने उत्तरप्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट पर रामायण टीवी सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को मैदान मे उतारा हैं । प्रत्याशी बनने के बाद अरुण गोविल का कहना है कि मुझे बहुत खुशी हो रही हैं जिस जगह से मै लड़ रहा हू वहा मेरा पालन-पोषण हुआ हैं ।
अरुण गोविल हापुड़ की लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव:
UP News
उत्तरप्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से बीजेपी ने टीवी सीरियल रामायण में राम की भूमिका निभा रहें अरुण गोविल को चुनावी मैदान मे उतारा है । बीजेपी की तरफ से जारी की गयी लिस्ट मे कंगना रनौत और अरुण गोविल का नाम भी है। लोकसभा सीट मेरठ का प्रत्याशी चुने जाने के बाद गोविल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘मैं रोमांचित हूं कि मैं मेरठ से चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि मेरा जन्म और पालन-पोषण वहीं हुआ है।'गोविल का कहना है कि यह मेरे लिये बहुत ही खास है जहां उनका जन्म हुआ ,शिक्षा पूरी हुई जहां पले बड़े उसी क्षेत्र से चुनाव मैदान मे उतरना मेरे लिये काफी खास है '। जानकारी के अनुसार पार्टी ने राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर अरुण गोविल को टिकट दिया है।
अरुण गोविल का भगवान 'राम 'बनने का सफर:UP News
अरुण गोविल का जन्म मेरठ जिले में कैंट मे 12 जनवरी 1958 को हुआ था लेकिन उनका बचपन शाहजहांपुर में बीता। इनके पिता चाहते थे की वह सरकारी नौकरी मे जाएं । लेकिन वो कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि लोग उनको हमेशा याद करे। अरुण गोविल ने रामायण के अलावा कई दूसरे धारावाहिकों और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि रामायण से ही मिली। इन्होने विक्रम बेताल मे भी काम किया। हाल में वह 'आर्टिकल 370' में नजर आए थे। रामायण में भगवान राम के किरदार से जहां उन्होंने पॉप्युलैरिटी हासिल की। जहा एक तरफ भगवान राम की भूमिका निभाने से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली तो वही दूसरी तरफ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा । भगवान राम की छवि के कारण उन्हें डायरेक्टर उन्हें कास्ट नहीं करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण गोविल की कुल नेटवर्थ करीब 38 करोड़ है। अरुण गोविल का मुंबई में अपना घर है जहां वे अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। उनके परिवार मे उनका एक बेटा और एक बेटी हैं । मुंबई में बसे गोविल एक बार फिर अपनी जन्मभूमि में लौटे हैं और बीजेपी ने उन्हें मेरठ से लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारा है।