विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का एक युवक आंटी के इश्क में पडक़र खूंखार हमलावर बन गया। पड़ोस में रहने वाली आंटी के इश्क में पड़े हुए इश्कबाज युवक तथा आंटी की WhatsApp चैट को पत्नी ने क्या पकड़ा कि युवक ने बड़ा काण्ड कर डाला।

UP News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का एक युवक आंटी के इश्क में पडक़र खूंखार हमलावर बन गया। पड़ोस में रहने वाली आंटी के इश्क में पड़े हुए इश्कबाज युवक तथा आंटी की WhatsApp चैट को पत्नी ने क्या पकड़ा कि युवक ने बड़ा काण्ड कर डाला। इस काण्ड में दर्जनों लोग घायल हो गए तथा अनेक वाहन तोड़ डाले गए। UP News
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बागपत जिले के पाबला बेगमाबाद में रहने वाले सचिन नामक युवक की शादी 8 साल पहले गुड्डी नाम की युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि गुड्डी के साथ शादी करने के बाद अपने ही पड़ोस की एक आंटी के इश्क में पड़ गया। यह पड़ोस की आंटी के साथ घंओं व्हाट्सएप चैट करता था। एक दिन बीवी गुड्डी ने जब पति के WhatsApp पर उन दोनों की आपत्तिजनक चैट देखे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद गुड्डी ने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट ले लिए और अपनी बड़ी बहन रजनी को दिखाए। वहीं, जब गुड्डी ने पति की इस करतूत का विरोध किया, तो प्यार का दम भरने वाला सचिन अचानक बेरहम हो गया। आरोप है कि पति ने दो टूक शब्दों में कह दिया, "मुझे तेरी जरूरत नहीं है, तू यहां से चली जा।" UP News
जिस घर में गड्डी की शादी हुई है उसी घर में गुड्डी की बहन रजनी भी रहती है। रजनी के मुताबिक, 1 माह पहले भी गुड्डी ने अपने पति को WhatsApp चैट करते पकड़ा था। उस दौरान भी हंगामा हुआ था और गुड्डी के साथ मारपीट हुई थी। जब उसने अपनी बहन के साथ हो रहे इस अन्याय का विरोध किया, तो सचिन ने अपना आपा खो दिया और दोनों बहनों के साथ मारपीट की। तंग आकर दोनों बहनों ने अपने मायके वालों को सूचना दी थी। बीती 27 जून की शाम फिर विवाद हुआ था। जिसके बाद मामला सुलझाने के लिए जब गुड्डी के मायके वाले पाबला बेगमाबाद पहुंचे, तो शांति की उम्मीद लेकर आए लोग खुद हिंसा का शिकार हो गए। आरोप है कि वहां पहले से ही कोई साजिश रची गई थी। मायके वालों के पहुंचते ही उन पर हमला बोल दिया गया। न केवल गुड्डी के भाइयों की जमकर पिटाई की गई, बल्कि वहां खड़ी गाडिय़ों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस हिंसा में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। UP News
आरोप है कि शादी के बाद से ही सचिन और उसके परिवार वाले गुड्डी को लगातार प्रताडि़त कर रहे थे, लेकिन अब मोबाइल पर 'आंटी' के साथ चल रहे इश्क ने इस प्रताडऩा को खूनी संघर्ष में बदल दिया है। वहीं इस मामले में गुड्डी की बहन रजनी की तहरीर पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी पति सचिन समेत 16 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। UP News
विज्ञापन