विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से एक अत्यंत दुखद और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है।

UP News : उत्तर प्रदेश से एक अत्यंत दुखद और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है। राजनीति से दूर रहकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रतीक यादव का जीवन हाल के समय में निजी कारणों को लेकर भी चर्चा में रहा था। उनके और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के बीच रिश्तों को लेकर तलाक की अटकलें सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई थीं। हालांकि बाद में प्रतीक यादव ने इन सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए ‘ऑल इज वेल’ का संदेश साझा कर स्थिति को सामान्य बताया था। UP News
कुछ समय पहले यह खबरें सामने आई थीं कि अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के बीच रिश्तों में तनाव चल रहा है और मामला तलाक तक पहुंच सकता है। इस चर्चा ने तब और जोर पकड़ा जब अपर्णा यादव कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों में अकेले नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में दोनों के अलगाव को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। इसी बीच प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करते हुए अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने भावनात्मक पोस्ट में अपने पारिवारिक जीवन में तनाव और रिश्तों में आई दूरी का जिक्र किया था। प्रतीक ने यह भी कहा था कि उन्हें परिवार में खुद को अकेला महसूस करना पड़ा और मानसिक रूप से कठिन समय से गुजरना पड़ा। इन पोस्ट्स में उन्होंने अपर्णा यादव पर परिवारिक रिश्तों को प्रभावित करने और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को प्राथमिकता देने जैसे आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया था। UP News
हालांकि कुछ समय बाद प्रतीक यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट हटा लिए और स्थिति को स्पष्ट करते हुए एक नया संदेश साझा किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि “All is well” यानी सब कुछ ठीक है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण दूरी बनी रहती है, लेकिन परिवार में सब सामान्य है। UP News
विज्ञापन