विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और फिटनेस जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रतीक यादव तथा भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही रही, जिसने लंबे समय तक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे रखा।

UP News : उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़े सबसे चर्चित परिवारों में शामिल यादव परिवार केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि अपनी निजी कहानियों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहा है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और फिटनेस जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रतीक यादव तथा भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही रही, जिसने लंबे समय तक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे रखा। स्कूल के दिनों में शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल के जरिए किया गया इजहार-ए-मोहब्बत और फिर 11 साल लंबे रिश्ते के बाद हुई शादी ने काफी चर्चा बटोरी थी। UP News
लखनऊ में पले-बढ़े प्रतीक यादव और अपर्णा यादव अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। हालांकि कॉमन फ्रेंड्स, इंटर-स्कूल इवेंट्स और सामाजिक मेल-मिलाप के दौरान दोनों की मुलाकातें होती रहीं। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला दोस्ती में बदला और फिर यह रिश्ता भावनात्मक जुड़ाव तक पहुंच गया। उस दौर में दोनों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह दोस्ती आगे चलकर जीवनभर के रिश्ते में बदल जाएगी। बताया जाता है कि साल 2001 में एक बर्थडे पार्टी के दौरान दोनों की मुलाकात ने नया मोड़ लिया। पार्टी खत्म होने के बाद प्रतीक यादव ने अपर्णा से उनकी ई-मेल आईडी मांगी। उस समय मोबाइल और सोशल मीडिया का दौर इतना सक्रिय नहीं था, इसलिए बातचीत का माध्यम ई-मेल ही बना। कुछ दिनों बाद जब अपर्णा ने अपना इनबॉक्स चेक किया तो उसमें प्रतीक यादव के कई मेल मौजूद थे। इन संदेशों में प्रतीक ने बेहद भावुक अंदाज में अपने दिल की बात लिखी थी और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी ने वास्तविक शुरुआत की। UP News
ई-मेल से शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदलती चली गई। करीब 11 वर्षों तक दोनों ने एक-दूसरे को समझा, साथ समय बिताया और फिर अपने रिश्ते की जानकारी परिवारों को दी। दोनों परिवारों की सहमति के बाद वर्ष 2012 में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी हुई, जिसने उस समय उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित हाई-प्रोफाइल शादियों में जगह बनाई। प्रतीक और अपर्णा की शादी उस दौर में काफी चर्चा में रही थी। समारोह में राजनीति, उद्योग जगत और फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। यह शादी केवल यादव परिवार ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही। शादी के बाद दोनों का पारिवारिक जीवन सामान्य और खुशहाल माना जाता था। इसी दौरान उनकी बेटी प्रथमा का जन्म हुआ। जहां प्रतीक यादव खुद को राजनीति से दूर रखते हुए फिटनेस और बिजनेस की दुनिया में सक्रिय रहे, वहीं अपर्णा यादव ने धीरे-धीरे राजनीति में अपनी पहचान बनानी शुरू की। बाद में उनका भाजपा में शामिल होना भी काफी चर्चाओं में रहा। UP News
समय के साथ दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आने लगीं। वर्ष 2025 के दौरान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में दोनों के बीच मतभेद की खबरों ने जोर पकड़ा। इसी बीच प्रतीक यादव की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया। हालांकि बाद में इस पूरे मामले पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, लेकिन उनकी प्रेम कहानी आज भी उत्तर प्रदेश की चर्चित हाई-प्रोफाइल रिलेशनशिप स्टोरीज में गिनी जाती है। UP News
विज्ञापन