विज्ञापन
UP News: गोली की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे लेकिन शख्स की मौत हो चुकी थी।

UP News: हाथरस में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी घर में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे लेकिन शख्स की मौत हो चुकी थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुर्जा तहसील के गांव समस्तपुर निवासी महेश का विवाह आशा से हुआ था। आशा हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के बिजली घर इलाके की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि आशा का पड़ोसी अरविंद के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे। आशा पहले भी तीन बार पति महेश और बच्चों को छोड़कर अरविंद के साथ भाग चुकी थी। 16 जून को एक बार फिर वह प्रेमी के पास रहने चली गई।
इसके बाद से महेश बेहद परेशान रहने लगा। वह 30 जून की देर शाम अपनी ससुराल सासनी आया। देर रात करीब 1:00 बजे वह अचानक वह पत्नी के कथित प्रेमी अरविंद के पिता सूरजपाल के घर में घुस गया। वह एक कमरे में गया और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महेश की मौत हो चुकी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, वहीं युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई। UP News
विज्ञापन