उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 12% मतदान, प्रतापगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:51 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:51 AM
UP News : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। यूपी की 14 सीटों पर सुबह 9:00 बजे तक 12% वोटिंग हो चुकी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो चुका है ।
जिन 14 सीटों पर आज मतदान हो रहा है उसमें उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर और भदोही की सीटे शामिल हैं।
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
इनमें से उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हुए हैं । लोकसभा सीटों के साथ ही उत्तर प्रदेश की बलरामपुर के गैंसडी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है । 2019 में इन 14 सीटों में से सबसे अधिक 61% मतदान अंबेडकर नगर सीट पर हुआ था और सबसे कम मतदान 48% मतदान फूलपुर सीट पर हुआ था।