आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने पर पति को पत्नी ने पिलाया जहर
UP News
UP News
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 PM
UP News
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 PM
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से पति-पत्नी के रिश्ते तार-तार करने वाली खबर आ रही है। पत्नी को मौसेरे भाई के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसका पति ने विरोध किया और पत्नी को लाख समझाने का प्रयास किया। एक दिन पति ने पत्नी से पानी पिलाने के लिए कहा, तो उसने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। जिसमें पति बेहोश हो गया और पत्नी अपने प्रेमी देवर के साथ मौके से फरार हो गई। आसपास के लोगों ने जब इस बात की सूचना पीड़ित के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने बेसुध हालत में नजदीकी अस्पताल में पीड़ित पति को भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज जारी है।
देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पति ने पकड़ा
जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के भवानी नगर का रहने वाला रितिक यादव और सुशीला यादव की शादी दो साल पहले हुई थी। दोनों राधानगर पावर हाउस के पास किराए के मकान में रहते थे। रितिक कानपुर में लोडर चालक का काम करता है। सुशीला के कहने पर रितिक उसे साथ कानपुर ले जाकर रहने लगा। 16 जुलाई को रितिक जब अचानक घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी सुशीला को मौसेरे भाई सौरभ के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जिसके बाद रितिक बिना कुछ कहे सुशीला को लेकर 17 जुलाई को वापस फतेहपुर आ गया और दोनों एक साथ फिर साथ रहने लगे।
जहर देकर पति को बेसुध छोड़कर फरार हुई महिला
18 जुलाई की सुबह जब पति ने पत्नी से पानी मांगा तो गुस्से में आईं, पत्नी ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। पानी पीते ही रितिक की हालत बिगड़ गई और पत्नी को बेसुध हालत में छोड़कर प्रेमी देवर के साथ मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद पीड़ित की स्थिति में सुधार होने के बाद परिजन उसको अपने साथ घर लेकर वापस आ गए। वहीं पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए पत्नी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।