UP News : पहलगाम हमले पर मायावती ने राजनितिक दलों से क्या कहा ?
UP News
UP News
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:08 PM
UP News
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 07:08 PM
UP News : उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहलगाम हमले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मामले में सभी राजनितिक दलों को एकजुट होने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया है कि सभी दल इस मामले में सरकार के हर कदम पर उसका साथ दे।
सरकर के हर कदम पर सरकार के साथ हो सभी दल - मायावती
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सभी दलों को नसीहत देते हुए कहा है कि इस मामले में सभी दलों को सरकार के कदम से कदम मिलकर चलना चाहिए। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा है कि - हमें सरकार के हर कदम पर उनके साथ खड़े होना चाहिए , ना कि पोस्टर आदि के जरिए घिनौनी राजनीति करनी चाहिए। बता दें कि बसपा सुप्रीमों मायावती ने इससे पहले भी अपने बयान में कहा था कि देश की सुरक्षा के मामलें पर एक दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोप लगाने की जगह सभी को सरकार का समर्थन करना चाहिए। इसके अतरिक्त केंद्र सरकार को ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे कि आगे इस तरह की घटनाएं फिर कभी ना हो।
सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
बसपा प्रमुख मायावती ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और सपा को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि - इस घटना में भारतीय सविंधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस और सपा पर निशान साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात ख़ास ध्यान रखना चाहिए , वरना हम इनके खिलाफ सड़को पर उतर सकते है। बता दें कि बीतें दिनों लखनऊ में समाजवादी पार्टी के समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा डॉ अंबेडकर के चेहरे के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ दी गई थी। UP News :