फर्जी IAS अफसर बनकर रिटायर्ड जज की बेटी को फंसाया, फिर किया ब्लैकमेल
UP News
UP News
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:49 AM
UP News
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:49 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक रिटायर्ड जज की बेटी को अपने झांसे में फंसा लिया। उसने पहले पीड़िता को ब्लैकमेल किया और धमकियां देकर उस पर शादी का दबाव बनाने की कोशिश की। जब युवती ने उसकी मांगें मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसकी तस्वीरों और निजी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
युवक ने किया फर्जीवाड़ा
पीड़िता की मुलाकात बिहार निवासी दीपक कुमार से हुई, जिसने खुद को आईएएस अधिकारी बताया। धीरे-धीरे उसने पीड़िता का विश्वास जीत लिया और फिर शादी के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने शादी से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके निजी दस्तावेजों और तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी भी दी।
पिता की मौत का कारण बना सदमा
इस घटना के कारण पीड़िता के रिटायर्ड जज पिता गहरे सदमे में आ गए और छह महीने पहले उनकी मृत्यु हो गई। परिवार पहले से ही गमगीन था और अब आरोपी की धमकियों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने धमकी दी है कि अगर पीड़िता ने शादी नहीं की, तो वह उसे पेट्रोल और शराब डालकर जला देगा। यहां तक कि उसकी मां का सिर काटकर नदी में फेंकने की भी बात कही।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मामले की जांच जारी है। बता दें कि पिछले महीने भी लखनऊ में एक रिटायर्ड जज की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह एक हाउसिंग सोसायटी की 10वीं मंजिल से गिरकर मरी थी। उनके पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था।
परिवार की सुरक्षा की गुहार
पीड़िता की मां ने पुलिस से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो उनका पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। UP News