मायावती का बड़ा फैसला,भाई आकाश को नेशनल कॉडिनेटर के पद से हटाया
UP News
UP News
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:55 AM
UP News
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:55 AM
UP News : लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉडिनेटर के पद से हटा दिया है। मायावती ने दो दिन पूर्व ही अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉडिनेटर बनाया था। मायावती के इस फैसले ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है।
आपको बता दें कि बसपा (Bahujan Samaj Party) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने मंगलवार को अपने भतीजे आकाश आनंद (Anand kumar) को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। आकाश आनंद (Akash Anand) के एक टवीट (Tweet) से नाराज होकर मायावती ने फैसला लिया था। आज फिर मायावती ने अपने भाई व आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार को नेशनल कॉडिनेटर के पद से हटा दिया है।
UP News :
आनंद कुमार (Anand kumar) पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रहेंगे। मायावती ने नेशनल कॉडिनेटर की जिम्मेदारी रणधीर बेनीवाल को सौंपी है।UP News :