गाजियाबाद से तस्करी कर जयपुर ले जा रहे थे तोते, तस्कर हुए फरार
UP News
UP News
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:16 AM
UP News
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:16 AM
Ghaziabad : मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के अधिकारी सौरव द्वारा गाजियाबाद की वेव सिटी थाना क्षेत्र से करीब 200 प्रतिबंधित तोतों को बरामद किया गया है। पुलिस ने तोतों को बरामद करते हुए वन विभाग को सौप दिया है।
फॉरेस्ट में तोतों को किया गया रिलीज
वन विभाग की टीम तोतों को गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट लेकर पहुंची है जहां पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद द्वारा भेजे गए चिकित्सक के माध्यम से तोतों की जांच की गई है। तोता स्वस्थ पाए गए हैं जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा सिटी फॉरेस्ट गाजियाबाद में तोतों को रिलीज करने की कार्रवाई की गई है।
जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में गाजियाबाद के थाना वेव सिटी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है फिलहाल आरोपी फरार हैं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फॉरेस्ट के अधिकारियों का कहना है की तस्करी करने के लिए जयपुर तोतों को लेकर जाया जा रहा था। लेकिन पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि आखिर तोता कहां से ले जा रहे थे और कहां इन्हें तस्करी करके भेजना था इसकी जानकारी की जा रही है जल्द दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।