UP Elections 2022: यूपी के पूर्वांचल में किस दल की जगी छठे चरण के मतदान से उम्मीदें?
up elections 2022
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:10 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:10 PM
UP Elections 2022: नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Chunav 2022) चल रहे हैं, जिनका छठा चरण समाप्त हो गया है और सातवें चरण का चुनाव (UP Elections 2022) 7 मार्च को होना हैं। वहीं इस बीच छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 55.56 फीसदी मतदान हुआ, जो 2017 के चुनाव की तुलना में एक फीसदी कम है। छठे चरण के वोटिंग ट्रेंड देखें तो दलित बहुल जिलों में बंपर वोटिंग हुई है, तो वही मुस्लिम बहुल जिलों में मतदान फीका रहा, जबकि पहले पांच चरणों में मुस्लिम जमकर वोटिंग कर रहे थे। इस चरण में ओबीसी और ब्राह्मण वोटर भी निर्णायक माने गए हैं।
2012 की तरह दिखा छठे चरण का वोटिंग ट्रेंड
यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के 10 जिलों में 57 सीटों पर उतरे 676 उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई हैं। अब तक के 5 चरण की तरह ही छठे चरण में भी वोटिंग परसेंटेज कम रही। वही गुरुवार को छठे फेज में पूर्वांचल के पूर्वी इलाके की सीटों पर मतदान हुए। जहां कुर्मी, यादव, निषाद, ब्राह्मण और दलित अहम भूमिका में है तो कुछ जिले में मुस्लिम भी निर्णायक साबित हो सकते हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, छठे चरण की 57 सीटों पर 55.56 फीसदी मतदान रहा जबकि 2017 के चुनाव में इन्हीं सीटों पर 56.52 फीसदी और 2012 में 55.19 फीसदी वोटिंग रही थी।
UP Election 2022- मुख्तार अंसारी के बेटे का विवादित बयान ‘6 महीने तक ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं’किस जिले में कितनी रही वोटिंग
यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के वोटिंग ट्रेंड को देखा जाये, तो पिछले चुनाव से एक फीसदी वोटिंग कम हुई है और 2012 के आसपास ही मतदान किस जिले में कितनी वोटिंग रही। इस फेज में अंबेडकरनगर में 62.22 फीसदी, बलिया में 53.93 फीसदी, बलरामपुर में 48.73 फीसदी, बस्ती में 56.81 फीसदी, देवरिया में 54.60 फीसदी, गोरखपुर में 56.23 फीसदी, कुशीनगर में 57.28 फीसदी, महराजगंज 59.63 फीसदी, संत कबीर नगर 54.39 फीसदी और सिद्धार्थ नगर 50.19 फीसदी मतदान रहा।