UP Election 2022: मिल रहा है सर्व समाज का व्यापक समर्थन: भाटी
जेवर
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:15 AM
जेवर
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:15 AM
Jewar : जेवर। ज़ेवर विधानसभा क्षेत्र (Jewar Assembly Constituency) से बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party ) के प्रत्याशी नरेंद्र भाटी एडवोकेट ने कहा है कि सर्व समाज का समर्थन बसपा के साथ है यही कारण है कि इस बार ज़ेवर विधानसभा में बसपा की ऐतिहासिक जीत होगी । जेवर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र भाटी (डाढा) ने जेवर क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने सलेमपुर, नियाना, पीपलका गांव में जनसंपर्क किया और अपने समर्थन की अपील की। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश में सुशासन ला सकती है। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन को आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार एवं आशीर्वाद पूरी तरह से उन्हें मिल रहा है और 10 मार्च को ऐतिहासिक परिणाम आएंगे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा से सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा दिया है और इसी के तहत आज सभी वर्गों का और समाज का उन्हें समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास नहीं किया और लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है। अब जनता समझदार हो चुकी है और वह बसपा को वोट करेगी। उन्होंने दावा किया कि बसपा सुप्रीमो के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।