टीचर के लेट आने पर हुआ बवाल, प्रिंसिपल ने किया ये हाल
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:46 PM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 03:46 PM
Viral Video : इंटरनेट पर आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो जाता है जिसे देखकर दंग रहना तो तय है। टेक्नोलॉजी के इस दौर हर तरह की वीडियो धड़ाधड़ चंद मिनटों में ही आग की तरह फैल जाती है। इन दिनों उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) का एक वीडियो चर्चाओं का विषय बन गया है।
Viral Video
जानकारी के मुताबिक मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव के प्राइमरी स्कूल का है। वायरल वीडियो में स्कूल की एक महिला प्रिंसिपल और एक टीचर की मामूली बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों की बहस इस हद तक बढ़ गई कि बात हाथापाई तक आ पहुंची। प्रिंसिपल और टीचर के बीच की बहस और मारपीट का वीडियो स्कूल के किसी सदस्य ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
खींचातान में घायल हुई टीचर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह प्रिंसिपल, टीचर को पिटती हुई नजर आ रही है। प्रिंसिपल और टीचर के बीच हुई हाथापाई में महिला टीचर घायल हो गई है। वीडियो में प्रिंसिपल और टीचर की अभद्र भाषा को साफ-साफ सुना जा सकता है। टीचर, प्रिंसिपल से कहती है, 'तुझे नौकरी करना सीखा दूंगी।' जिसके बाद प्रिंसिपल और ज्यादा भड़क जाती है और मारा पीटी करने लगी। आस-पास मौजूद लोग दोनों को बहस न करने की सलाह देते दे रहे हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मार-पीट में प्रिंसिपल ने टीचर का गाल पकड़कर नोंच लिया। जिसके बाद टीचर भी प्रिंसिपल का सूट फाड़ दिया।
[video width="1080" height="1920" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/05/10000000_804947594426387_4519237183771330434_n.mp4"][/video]
टीचर को लेट आना पड़ा भारी
जानकारी के मुताबिक मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव के प्राइमरी स्कूल का है। दरअसल शुक्रवार सुबह महिला टीचर स्कूल लेट पहुंची थी। जिसके कारण प्रिंसिपल ने टीचर को टोक दिया। जिसके बाद टीचर भड़क गई और दोनों के बीच कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी। स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर ने थाने में जाकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।