महिला की नेकी ने जीता लोगों का दिल, किया इंसानियत का हक़ अदा
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:17 AM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:17 AM
Viral Video : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो (Social Media Viral Video) ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला तपती गर्मी में एक युवक की मदद करती हुई नजर आ रही है। जिसे देखने के बाद लोगों ने वीडियो सहित महिला की तारीफों के पूल बांध दिए हैं और इस वीडियो को जमकर एक-दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं।
Viral Video
कई बार इंटरनेट पर ऐसे वीडियोज आ जाते हैं जिसे देखकर लोग ये कहने पर मजबूर हो जाते हैं कि, 'इंसानियत अब भी जिंदा है।' ठीक एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में तपती गर्मी में अपनी बिना फिक्र किए एक महिला रिक्शा चालक की मदद करने के लिए फ्लाईओवर पर दौड़ पड़ती है और रिक्शा चालक को उसकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करती है। महिला को इंसानियत का हक़ अदा करते हुए देखकर किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर Viral कर दिया। वीडियो देखने के बाद लोग महिला को खूब शाबाशी दे रहे हैं।
व्यक्ति कर रहा था अकेले संघर्ष
साल 2024 की गर्मी ने लोगों को कुछ इस कदर परेशान कर रही है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी के इस प्रचंड रूप में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और मजदूरों को हो रही है जो हथगाड़ी में भारी-भरकम सामान लेकर इधर-उधर पहुंचाने के लिए पसीने बहाते हैं। हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला को एक रिक्शा चालक की मदद करने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। रिक्शा चालक एक बड़े एयर कूलर गाड़ी को फ्लाईओवर पर चढ़ाने के लिए लगातार मेहनत कर रहा था लेकिन इसके बावजूद वो नाकाम हो जाता है। जिसके बाद लड़की उसकी मदद करने के लिए दौड़ पड़ती है।
'जब धूप लगे तो आप गमछा ओढ़ लें'
वीडियो में महिला को गाड़ी को पीछे से धक्का देते हुए देखा जा सकता है जिससे उसका बोझ हल्का हो जाता है और थके हुए रिक्शे चालक को कुछ राहत मिलती है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपने दोस्तों को भी मदद के लिए आवाज देती हुई दिखाई दे रही है। जब रिक्शा चालक अपने गंतव्य पर पहुंच जाता है तो महिला उससे गाड़ी रोकने के लिए कहती है और उसे लंच बॉक्स, पानी की बोटल और एक पीले रंग का गमछा थमाते हुए ये कहती है कि, 'जब धूप लगे तो आप इसे ओढ़ लें।'
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) May 31, 2024
लोगों ने बांधें तारीफों के पुल Viral Video
इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। खबर लिखने तक इस वीडियो को X पर 5 लाख से अधिक लोगों द्बारा देखा जा चुका है। वहीं लोगों ने इस वीडियो को देखकर महिला की तारीफ करते हुए ढेर सारे कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "भले ही यह सब वीडियो के लिए किया गया हो, फिर भी यह अच्छा है, कम से कम किसी को मदद मिल रही है और यह उन लोगों के लिए एक अच्छा सबक भी है जो अजीब वीडियो बनाते हैं।" एक अन्य ने लिखा ‘आजकल लोग रील बनाने के लिए कुछ भी करते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि कम से कम किसी को इस रील से लाभ तो हुआ है। आपको शुभकामनाएं।'