तलाक की खुशी में महिला ने काटी मौज, डांस फ्लॉर पर ऐसे नाची जैसे बुआ की शादी में आई हो
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:03 PM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:03 PM
Viral Video : सोशल मीडिया पर आजकल हर तरह का वीडियो देखने को मिल जाता है। आप जब चाहे, जैसा चाहे इंटरनेट पर हर तरह की वीडियो का लुत्फ उठा सकते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियोज का अड्डा बन चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जो लोगों को पसंद तो आ ही रहा है लेकिन वीडियो देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं।
Viral Video
अब तक आपको शादी, जन्मदिन या फिर शादी की सालगिराह की पार्टी में इनवाइट किया गया होगा। जिसमें आप ढ़ेरों तोहफें भी लेकर पहुंचेगे होंगे लेकिन आजकल जिस वीडियो ने पूरे इंटरनेट पर कब्जा कर रखा है। उसमें महिला ने किसी शादी या बर्थडे की नहीं बल्कि तलाक की पार्टी रखी है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। हालिया वायरल वीडियो में एक महिला को तलाक होने की खुशी मनाते हुए देखा जा सकता है। महिला को खिलखिलाकर डांस करते हुए देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं।
'Divorce Mubarak' पार्टी
जहां तलाक होने के बाद लोगों का रोना-धोना शुरू हो जाता है, वहीं वीडियो में महिला को तलाक के बाद जमकर पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में महिला ऐसे मौज कर रही है जैसे वो किसी बर्थडे पार्टी में थिरक रही हो। वायरल हो रहे वीडियो में महिला को अलग-अलग गानों पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। पहले तो यूजर्स को लगा था कि कोई बर्थडे पार्टी या फिर किसी की शादी होगी लेकिन जब यूजर्स की निगाह पीछे दीवार पर पड़ी तो लोग दंग रह गए। दीवार पर 'Divorce Mubarak' लिखा हुआ साफ-साफ देखा जा सकता है। देखें वीडियो...
वायरल वीडियो को सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर @IM_HarisRaza नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में 'Divorce Party' लिखा हुआ है। वैसे तो अब तक शादी और अन्य पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हुए हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब तलाक की पार्टी का वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। बता दें यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और ढ़ेरों कॉमेंट भी कर रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो को खूब तेजी से शेयर किया जा रहा है।