बारिश में कपड़े भीगने का झंझट खत्म! ‘दीदी’ का मस्त जुगाड़ हुआ Viral, 3 करोड़ लोगों ने देखा Video
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:53 PM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:53 PM
Viral Video : गर्मियों की झुलसा देने वाली तपिश से राहत देने वाली बारिश अब एक नई टेंशन बन गई है। छत या बालकनी में सूखते कपड़ों को अचानक भीगने से कैसे बचाया जाए? जैसे ही बारिश की बूंदें गिरती हैं लोग कपड़े समेटने की रेस में लग जाते हैं। लेकिन इस बार एक जुगाड़ू ‘दीदी’ ने इस सिरदर्द का ऐसा देसी इलाज निकाला कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बरसात होने लगी है।
दीदी ने लगाया गजब का जुगाड़
इंस्टाग्राम अकाउंट @antim_jatin_dhiman से पोस्ट हुआ एक वीडियो इन दिनों जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला बारिश के मौसम में कपड़े रस्सी पर टांगती हैं और फिर उन्हें एक बड़ी प्लास्टिक शीट (पन्नी) से ढक देती हैं, ताकि अगर बारिश हो भी जाए तो कपड़े भीगें नहीं। हालांकि, यह तरीका कपड़ों को सूखाने की गारंटी नहीं देता क्योंकि प्लास्टिक हवा नहीं आने देती लेकिन हां, कपड़े बार-बार बारिश में भीगने से जरूर बच जाते हैं। यहां देखें वीडियो...
इस जुगाड़ वाली रील को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आइडिया तो कमाल है दीदी, लेकिन कपड़े सूखेंगे कैसे?" दूसरे ने कहा, "मेरी मम्मी भी यही करती हैं, बचपन की याद दिला दी!" वहीं एक ने मजाक में लिखा, "अब बार-बार बारिश में रेस लगाने से छुट्टी मिल गई।"
आप भी कर सकते हैं ट्राई
महिला का यह आइडिया भले ही वैज्ञानिक न हो लेकिन भारत की देसी सोच और व्यावहारिक जीवनशैली का बढ़िया उदाहरण जरूर है। कपड़े सूखें या न सूखें, भीगने से तो बच ही जाएंगे। अगर आप भी बार-बार बारिश में कपड़े समेटने से परेशान हैं, तो दीदी का यह देसी जुगाड़ जरूर आजमाकर देखें। Viral Video