हरियाणवी गाने पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, यूजर्स बोले ऐसे कॉन्फिडेंस से बेहतर है मौत
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:05 AM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 04:05 AM
Viral Video : आए दिन शादियों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिनमें पहले और अब की शादियों में फर्क देखने को मिलता है। जहां पहले की शादियों में दूल्हा-दुल्हन बारातियों को नाचता देख कुर्सी पर बैठकर मुंह छुपाते हुए मुस्कुराते थे। वहीं अब बारातियों को छोड़कर दूल्हा-दुल्हन ही नाचते हुए दिखाई देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर शादी का एक और वीडियो वायरल (Marriage Viral Video) हुआ है जिसमें दूल्हा इतनी कॉन्फिडेंस से नाचता हुआ नजर आ रहा है जैसे वो स्टेज तोड़कर ही मानेगा।
शादी में छाए दूल्हे राजा
Social Media पर शादी का जो वीडियो तूल पकड़ रहा है उसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा कितने कॉन्फिडेंस से अपनी शादी में डांस कर रहा है। नीले रंग के सूट और सिर पर पगड़ी सजाए दूल्हा अपनी शादी का जश्न मनाते हुए सबको पछाड़कर नाचने में मग्न है। दूल्हे को नाचता देख जोड़े में खड़ी दुल्हन भी उसको देखती रह जाती है लेकिन दूल्हे को मानो कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। दूल्हे को इतने कॉन्फिडेंस से कमर लचकाते हुए देखकर यूजर्स कह रहे हैं, भाई मौत हो जाए पर इतना कॉन्फिडेंस ना आए। देखिए वीडियो...
शादी के इस Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ansh_patel नाम के यूजर ने शेयर किया है। कई यूजर्स दूल्हे का डांस वीडियो देखकर हंसते-हंसते, लोटपोट हो गए हैं तो कुछ दूल्हे के कॉन्फिडेंस की सराहना कर रहे हैं। इस वीडियो को खूब शेयर और पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर एक यूजर लिखते हैं, ‘मौत आ जाए, पर ऐसा कॉन्फिडेंस नहीं।’ दूसरे यूजर लिखते हैं, 'नाच ये रहा है और शर्म मुझे आ रही है।' तीसरे यूजर लिखते हैं, 'क्या गजब का कॉन्फिडेंस है भाई के अंदर, वहीं चौथे यूजर का कहना है, 'भाई शादी एक ही बार होती है।'
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।