शादी में दूल्हे राजा ऐसे नाचे, कि लोगों ने कहा, 'लगता है लव मैरिज है'
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:28 PM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:28 PM
Viral Video : अपनी शादी को लेकर हर किसी की तमाम ख्वाहिशें होती है। कोई अपनी शादी में अपने डांस से स्टेज पर आग लगाने की तम्नना रखता है, तो कोई होने वाले दूल्हे राजा के साथ ढ़ेर सारी फोटोज खिंचवाने की। हालांकि पहले शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस केवल बाराती और उनके परिवार ही देख पाते हैं लेकिन जब से इंस्टाग्राम ने इस दुनिया में दस्तक दी है, तो दूल्हे से लेकर बाराती तक को पूरी दुनिया देख सकती है। आज-कल की शादियों में कभी दुल्हन अपने डांस परफोर्मेंस से स्टेज पर गर्दा उड़ाती हुई दिख जाती है, वहीं कभी दूल्हा ऐसा डांस करता है जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते, लोट-पोट हो जा जाते हैं।
Viral Video
आए दिन शादियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। ऐसे में एक बार फिर से शादी के एक वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया का रुख अपनी और कर लिया है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हा स्टेज तोड़ डांस करके अपने अरमान पूरे करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दूल्हा स्टेज पर अपने डांस का सारा कीड़ा निकालते हुए नजर आ रहा है। जहां दूल्हे राजा को ये महसूस हो रहा था कि वो डांस करते हुए बड़े ही कूल लग रहे हैं, वहीं वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना माथा पीट लिया है।
दूल्हे ने किया स्टेज तोड़ डांस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को piyushwalia1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले दुल्हन स्टेज तक आने के पहले झूम-झूम कर नाचती हुई नजर आ रही है, लेकिन लोगों को असली मजा तो तब आया जब कैमरा दूल्हे की ओर घूमता दिखा। दूल्हे का डांस देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वो इस बात को पूरी तरह से भूल गया हो कि उसकी खुद की ही शादी है। दूल्हा स्टेज पर उछल-कूद करने लगता है। एक बार तो ऐसा लगता है जैसे वह स्टेज को तोड़ ही डालेगा। सोशल मीडिया पर उछलकर डांस करने वाले दूल्हे का डांस देखकर लोग बेहद परेशान हो गए हैं।
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4.2 मिलियन बार देखा जा चुका है जबकि करीब डेढ़ लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो पर कई लोगों ने ढ़ेरों मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शादी नहीं हो रही आज कल तमाशा हो रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'सारे 36 के 36 गुण मिल रहे दोनों के।' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये जिंदगी के आखिरी खुशी के पल हैं लगता है।' जबकि ए अन्य लिखते हैं, एक ने लिखा, 'लव मैरिज लग रही है।'