Delivery Boy को मिला आज तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट, वीडियो देखकर चेहरे पर आ जाएगी स्माइल
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:55 AM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:55 AM
Viral Video : कहते हैं आपकी छोटी-छोटी आदतें किसी के चेहरे पर मुस्कान और आंसू लाने के लिए काफी है। यूं तो हर रोज सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी अलग और खास है। जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी।
Delivery Boy की स्माइल है खास
हर किसी के लिए अपना Birthday काफी खास होता है। लोग अपना जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाना चाहते हैं। बर्थडे में हम अपने दिन को यादगार बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। इंटरनेट का लेटेस्ट वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल एक जोमैटो बॉय (शेख आकिब) का जन्मदिन कुछ लोगों ने इतने खास तरीके से मनाया है कि वो खुशी से झूम उठा। वीडियो की शुरुआत में मैप में आकिब को भारी बारिश में ऑडर लाते हुए देखा जा सकता है। ऐप में साफ-साफ देखा जा सकता है कि आकिब का बर्थडे भी है। जब डिलीवरी बॉय ऑडर लेकर पते पर पहुंचा तो यश (रिसीवर) और उसके साथियों ने उसे बर्थडे विश करते हुए बेहद खास तोहफा दिया। देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को खबर लिखे जानें तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियोज पर कई लोगों ने ढ़ेरों कॉमेंट भी किए हैं साथ ही खूब शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में जोमैटो ने कमेंट कर कहा कि इंटरनेट पर ये सबसे क्यूट चीज है जो उन लोगों ने देखी है। दूसरे यूजर लिखते हैं, ऐसे लोगों को देखकर यकीन हो जाता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है। वहीं ढ़ेरों यूजर्स Delivery Boy को बर्थडे विश भी कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।