एक-दूसरे की बीवियों के साथ मौज लेने OYO पहुंचा था कपल, फिर जो हुआ यूजर्स हुए लोट-पोट
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:56 AM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:56 AM
Viral Video : इंटरनेट पर रोजाना कई तरह के वीडियोज शेयर किये जाते हैं जिनमें से कुछ वीडियोज चंद ही सेकेंड में तेजी से वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में हर तरह का वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल जाता है। जिन पर कई बार यूजर्स दिल हार बैठते हैं तो कई बार वीडियोज की जमकर निंदा करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है वो काफी हटकर है। दरअसल इंटरनेट का हालिया वायरल वीडियो (Viral Video) इतना दिलचस्प है कि लोग हंसते-हंसते, लोट-पोट हो गए हैं।
अरे ये तो मोए-मोए हो गया है
दरअसल हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में कपल्स OYO पहुंचा था लेकिन होटल में जब कपल ने एक-दूसरे की बीवियों को देखा तो दोनों लड़ बैठे। इस अजब प्रेम कहानी के क्लाइमेक्स ने यूजर्स को काफी हैरानी में डालकर रख दिया है। Viral Video में कपल को एक के बाद एक होटल के कमरे में जाते हुए देखा जा सकता है। दोनों को एक-दूसरे के अगल-बगल में ही कमरा मिला था। पहले पहुंचे कपल ने अपने कमरे के बाहर ही चप्पल खोले थे। जब दूसरा कपल अपने कमरे में पहुंचा तो शख्स की नजर बगल के कमरे के बाहर खुली सैंडल पर पड़ी। शख्स को सैंडिल थोड़ी जानी-पहचानी लगी। जब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दूसरे कमरे से भी शख्स बाहर निकल आया। उसने सामने वाले शख्स के साथ आई महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल दूसरा शख्स पहले वाले की बीवी के साथ होटल में आया था।
इससे पहले की पहला शख्स दूसरे की कुटाई करता सामने वाले कमरे से महिला भी बाहर निकल आई, जो कि पहले वाले की बीवी थी। यानी दोनों शख्स एक-दूसरे की बीवियों के साथ होटल में आए थे। कपल्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कुछ यूजर्स मौज ले रहे हैं तो कुछ अब भी हैरत भरी नजरों से वीडियो को ताड़ते जा रहे हैं। इस वीडियो पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। जानकारी के मुताबिक ये पूरा वीडियो स्क्रिप्टेड है। Viral Video