बच्चे ने ढोल बजाकर अपनी 'सजनी' को ऐसे लगाई आवाज, लोग हुए मुरीद
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:45 PM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:45 PM
Viral Video : जब से देश में इंस्टाग्राम का दौर चला है तब से लोगों के सिर फेमस होने का खुंमार कुछ इस कदर चढ़ा है, कि लोग कोई भी अतरंगी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। भले ही आज-कल सोशल मीडिया पर अजब-गजब वीडियोज आते हो लेकिन इंस्टाग्रााम पर कभी-कभार ऐसे भी वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिसमें लोगों का छुपा हुआ टैलेंट देखने को मिलता है। इन टैलेंट में किसी का गाना बजाना है तो किसी का गाने में सुध-बुध खोकर डांस करना शामिल है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक बच्चे का जबरदस्त टैलेंट वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद लोग उसके मुरीद हो गए हैं।
सजनी को बुलाने का अंदाज है खास
सोशल मीडिया पर बच्चे का जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें देखा जा सकता है कि बच्चा हालिया रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' का गाना 'सजनी रे' बड़े ही अलग अंदाज में गा रहा है। बच्चे के हाथ में ढोलक है और वो ऐसे सुर छेड़ रहा है जिससे अच्छे-अच्छों के पसीने छूट पड़ते हैं। बच्चे की आवाज में इतना दम है कि उसने लोगों के दिल में अपने लिए एक अलग ही जगह बना ली है। इसके अलावा बच्चे की आवाज सुनकर लगता है कि वो अपनी सजनी को बड़े ही अलग अंदाज में बुला रहा है। गाना गाते-गाते बच्चा प्यारी सी मुस्कुराहट भी दे रहा है। जिससे लोग उसके मुरीद हो गए हैं। देखें वीडियो...
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉरेम इंस्टाग्राम पर @sonukashyap_5612 नाम के यूजर ने शेयर किया है। बच्चे के गाने का अंदाज इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 11 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे की आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर लिखते हैं, 'मशीनरी के आवाज वाले महल में बैठे हैं और असली कलाकार तो रोड पर घूम रहे हैं।' दूसरे यूजर लिखते हैं, 'कितना टैलेंटेड है।' तीसरे यूजर लिखते हैं, 'हुनर सड़कों पर तमाशा करता हैं और किस्मत महलों में राज करती है।ट वहीं चौथे यूजर लिखते हैं, 'अपकमिंग सुपरस्टारट जबकि एक अन्य लिखते हैं, 'अद्भुत टैलेंट।'