भाई के साथ शादी के जोड़े में दुल्हन ने किया स्टेजतोड़ परफॉर्मेंस, बारातियों की फटी रह गई आंखें
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 12:04 AM
Trending
RP Raghuvanshi
15 Nov 2025 12:04 AM
Viral Video : अगर आपने एक बार भारतीय शादी देख ली तो वो आपको जिन्दगी भर हंसाने का हुनर रखती है क्योंकि हमारे भारत की शादियों में एक से बढ़कर एक बाराती देखने को मिल जाते हैं। जिसमें कोई खाना खाने, कोई खाने की बुराई करने, कोई मौज-मस्ती करने तो कोई बवाल काटने आता है। हालांकि इनमें कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बन-ठन कर खुद को सबसे अमीर समझ बैठते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो अपने बेबाक अंदाज से लोगों में एक छाप छोड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन भारतीय शादी की कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाती है जिसे देखकर झट से मूड चैंज हो जाता है। ठीक एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं वीडियो में बारे में...
दुल्हन के ठुमके ने जीता लोगों का दिल
यूं तो आपने शादियों में ज्यादातर दुल्हन को सौफे पर बैठकर जबरदस्ती हंसते हुए देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दुल्हन को बिना किसी बात की परवाह किए बगैर स्टेडतोड़ परफॉर्मेंस करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल वीडियो में दुल्हन के साथ उसका भाई भी करारा डांस करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में सरबजीत चीमा का हिट सॉन्ग 'रंग रारा रीरी रारा' बज रहा है जिसमें भाई-बहन की जोड़ी एनर्जेटिक डांस करती हुई नजर आ रही है। देखें वीडियो...
नई-नवेली दुल्हनिया और उसके भाई का ये शानदार डांस देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे हैं और वो वीडियो को एक-दूसरे संग जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो को काफी पसंद किया गया है। अगर बात करें दुल्हन के डांस वीडियो के व्यूज की तो वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 7 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।