उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती लेने पहुंचा स्पाइडर मैन, यूजर्स ने कहा जनाब का...
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:20 AM
Trending
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 09:20 AM
Viral Video : सोशल मीडिया के इस दौर में आपने कई लोगों के स्पाइडर मैन (Spider-Man) बनकर सड़कों पर टहलते हुए देखा होगा। ऐसे स्पाइडर मैन ज्यादातर दिल्ली की सड़कों पर या फिर दिल्ली मेट्रो में कुछ अतरंगी चीजें करते हुए नजर आते हैं। आजकल लोगों ने जरा से व्यूज और लाइक्स पाने के लिए लगभग सभी क्रिएटिविटी दिखा दी है। इसी बीच सोशल मीडिया की लेटेस्ट वीडियो (Social Media Latest Viral Video) ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है जिसमें एक स्पाइडर मैन यूपी पुलिस (UP Police) की भर्ती में जा पहुंचा।
Spider-Man बनेगा पुलिस!
सोशल मीडिया के लेटेस्ट वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्पाइडर मैन के गेटअप में UP Police की भर्ती परीक्षा देने जा पहुंचा। यूजर्स ये वीडियो देखकर काफी हैरान हो रहे हैं क्योंकि आज तक कई स्पाइडर मैन कोई ना कोई स्टंट करते हुए ही नजर आए हैं, लेकिन ये ऐसा पहला स्पाइडर मैन है जो यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने पहुंचा है। नए स्पाइडर मैन का ये अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है जिसे लोग खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं।
इस वजह से वायरल हुआ शख्स
Social Media पर यह दावा किया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। जहां यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का सेंटर था। वीडियो में शख्स को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि वो लखनऊ का है और उसने उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा का फॉर्म भरा था। जिसका एग्जाम सेंटर लखीमपुर में पड़ा। शख्स ने कहा स्पाइडर मैन के कपड़े पहनकर पहुंचने के कारण वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। कोई कह रहा है कि, इन जनाब की सेलेक्शन हो जाए तो इनको पेट्रोलिंग में ड्यूटी दे देना, बाइक और पेट्रोल का खर्चा बचेगा, उड़कर जल्दी पहुंच जाएगा। जबकि कोई कह रहा है, काश यूपी पुलिस में स्पाइडर मैन जैसी ताकत का कोई होता।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।