महिला को खाना बनाते देख लोगों ने पीटा माथा, हरकत देख गुस्साए यूजर्स
Viral Video
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:25 AM
Trending
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:25 AM
Viral Video : सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों के सिर पर वायरल होने का भूत सवार हो गया है। आज के समय में अपनी एक अलग नाम और पहचान बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ऐसी जगह खाना बनाती नजर आ रही है जिसकी उम्मीद सपने में भी किसी ने नहीं की होगी।
Viral Video
आज के समय में लोगों के सिर पर पॉपुलर होने का खुमार चढ़ा हुआ है। हर दिन ऐसे कई वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जो काफी अजीबो-गरीब होने के साथ-साथ दिमाग खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। बहरहाल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बाथरूम में खाना बनाती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखकर लोगों की आखें फटी की फटी रह गई है और यूजर्स ने महिला की जमकर क्लास लगा दी है।
कमोड में बनाया खाना
Social Media पर बाथरूम में खाना बनाती हुई महिला के वीडियो ने लोगों का दिमाग खराब कर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किस तरह एक जगह पर बैठकर कागज से आग जलाती हुई इंडियन कमोड में खाना बनाने में व्यस्त है। शुरूआत में लोगों ने सोचा कि महिला घर के किसी बाहरी हिस्से में खाना बना रही है, लेकिन गौर से देखने पर पता चला कि महिला कि महिला टॉयलेट में बैठकर इंडियन कमोड पर कढ़ाई रखकर मजे से खाना बना रही है।
लोग को वायरल होने का ऐसा क्या भूत सवार हो गया है जो सब कुछ नाश करने पर उतर आए है। 🚽🍲🫕 pic.twitter.com/coh9p2BFCG
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के नीचे कैप्शन में लिखा है कि, 'लोगों को वायरल होने का ऐसा क्या भूत सवार हो गया है जो सब कुछ नाश करने पर उतर आए हैं।' महिला की अजीबो-गरीब हरकत देखकर लोग बेहद दंग रह गए हैं। बता दें अब तक इस वीडियो को 2 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर लिखते हैं, मर्यादा ही भूल गए हैं चंद लाइक की खातिर। दूसरे यूजर लिखते हैं, वायरल एक नशा है जिसका इलाज वैज्ञानिक आज भी नहीं निकाल पाए हैं। तीसरे यूजर का कहना है, क्या ही कहा जाए इन्हें। वहीं चौथे यूजर लिखते हैं, यार ये क्या दिखा दिया इसको देखकर ही मुझे घिन्न आ रही है।